यूपी होमगार्ड भर्ती: फिर टली शारीरिक दक्षता परीक्षा, 14 सितंबर से शुरू होने वाली थी; इस बार क्या रही वजह?
UP Home Guard PET 2026 Postponed: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा एक बार फिर टाल दी गई है। पूर्व में इसे स्थगित करके 14 सितंबर से शुरू करना निर्धारित किया गया था। जानें इस बार फिजिकल टेस्ट स्थगित करने की क्या वजह रही...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Home Guard Physical Postponed: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती की प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को एक बार फिर स्थगित कर दिया है।
बोर्ड की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर नामांकन-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्मय से उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41424 पदों पर नियुक्ति होनी है।
यूपी होमगार्ड का फिजिकल क्यों स्थगित हुआ?
परीक्षा 14 सितंबर 2026 से शुरू होनी प्रस्तावित थी, लेकिन प्रदेश में लगातार बारिश और परीक्षा स्थलों पर जलभराव को देखते हुए इसे अग्रिम आदेश तक टाल दिया गया है।
बोर्ड ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और परीक्षा स्थलों पर जलभराव को देखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और परीक्षा प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए परीक्षा को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है।
परीक्षा की नई तारीख कब आएगी?
अभी बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की नई तारीख जारी नहीं की है। सूचना में कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथियों के संबंध में अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर विज्ञप्ति या सूचना के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
नई तिथियां जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए नए प्रवेश-पत्र भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी इन्हें वहां से डाउनलोड कर सकेंगे।

अभी क्या करें अभ्यर्थी?
- शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को नई तारीख जारी होने तक इंतजार करना होगा।
- इस दौरान बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
- नई परीक्षा तिथि और प्रवेश-पत्र से जुड़ी सूचना जारी होते ही अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी आधिकारिक माध्यम से मिल जाएगी।