सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Constable Exam 2026: Exam Day Guidelines, Allowed Items and Prohibited Things List

UP Police Constable: परीक्षा के दिन किन बातों का रखें ध्यान, क्या साथ ले जाएं और क्या नहीं? पढ़ें गाइडलाइंस

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड 8, 9 और 10 जून 2026 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार समय से पहले केंद्र पहुंचें, एडमिट कार्ड और वैध आईडी साथ रखें। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, नोट्स व अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में ले जाना वर्जित है।
 

UP Police Constable Exam 2026: Exam Day Guidelines, Allowed Items and Prohibited Things List
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

UP Police Constable Exam 2026 Guidelines: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कांस्टेबल के 38,000 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड 8 जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर चुका है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि वैध एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से भर्ती बोर्ड ने कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

75 जिलों में होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 75 जिलों में स्थित लगभग 1,180 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को यह जानकारी होना जरूरी है कि परीक्षा केंद्र पर कौन-सी वस्तुएं ले जाना अनुमत है और किन चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

परीक्षा में कौन-कौन से दस्तावेज और सामान साथ ले जा सकते हैं?

परीक्षार्थियों को ये वस्तुएं अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी-

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) बॉल प्वाइंट पेन
  • पारदर्शी पानी की बोतल


इनमें से पहचान पत्र के रूप में कोई एक वैध दस्तावेज साथ रखना आवश्यक है।

विज्ञापन

परीक्षा कक्ष में किन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध?

परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिबंधित सामान की सूची इस प्रकार है-

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • ईयरफोन
  • हेडफोन
  • कैलकुलेटर
  • डिजिटल घड़ी
  • पेन ड्राइव
  • अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • बैग और मूल्यवान सामान
  • आभूषण एवं धातु से बनी वस्तुएं
  • अध्ययन सामग्री ले जाने की नहीं होगी अनुमति


उम्मीदवार किसी भी प्रकार की पुस्तक, नोट्स, लिखित सामग्री, चार्ट, गाइड या अन्य अध्ययन सामग्री परीक्षा कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

इसलिए परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवार निर्धारित नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपनी परीक्षा शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed