फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC PCS 2026 Exam Tips: Why CSAT Deserves Equal Attention Alongside General Studies

UPPSC PCS 2026 Preparation: सी-सैट में क्वालिफाइंग अंक लाना जरूरी, समय रहते शुरू करें अभ्यास और मॉक टेस्ट

Thu, 23 Jul 2026 04:25 PM IST
Shahin Praveen अजय प्रताप तिवारी, एग्जाम एक्सपर्ट
अजय प्रताप तिवारी, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 23 Jul 2026 04:25 PM IST
सार

UPPSC PCS 2026 Exam Tips: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सी-सैट को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह पेपर क्वालिफाइंग जरूर है, लेकिन इसमें निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल न करने पर सामान्य अध्ययन पेपर का मूल्यांकन नहीं किया जाता।

विज्ञापन
UPPSC PCS 2026 Exam Tips: Why CSAT Deserves Equal Attention Alongside General Studies
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई, 2026 है। यानी, अब आवेदन करने के लिए सिर्फ पांच दिन का समय बचा है। इस भर्ती के माध्यम से फिलहाल 500 पदों पर चयन होना है।

विज्ञापन


हालांकि, विगत वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए पदों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर, 2026 को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों के पास लगभग छह महीने का समय है। यदि इस अवधि का सही उपयोग किया जाए, तो सफलता की राह काफी आसान हो सकती है।

विज्ञापन

पूरे सिलेबस को समान महत्व दें

कई अभ्यर्थी केवल अपने पसंदीदा विषयों पर अधिक ध्यान देते हैं और कुछ विषयों को नजरअंदाज कर देते हैं। यही गलती परीक्षा में भारी पड़ती है। इतिहास,भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण, कृषि, समसामयिकी और उत्तर प्रदेश विशेष जैसे सभी विषयों की संतुलित तैयारी करें। परीक्षा में तथ्यात्मक और अवधारणात्मक, दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए किसी भी विषय को कम महत्वपूर्ण मानने की भूल न करें। नियमित अंतराल पर पूरे सिलेबस का रिवीजन करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

करंट अफेअर्स से मिलेगी बढ़त 

यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 30-35 प्रश्न समसामयिक घटनाओं से जुड़े होते हैं। विज्ञान, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण जैसे विषयों में भी वर्तमान घटनाओं के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए पिछले एक वर्ष की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ उत्तर प्रदेश की प्रमुख योजनाओं, बजट, रिपोटों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और महत्वपूर्ण समझौतों का व्यवस्थित अध्ययन करें।

इन विषयों पर बनाएं मजबूत पकड़

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण बताता है कि इतिहास, भूगोल, भारतीय राजव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इन विषयों पर मजबूत पकड़ बनाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही केंद्र और

उत्तर प्रदेश सरकार के बजट, आर्थिक सर्वेक्षण, प्रमुख योजनाओं और उत्तर प्रदेश विशेष विषयों की अच्छी तैयारी करें। राज्य का इतिहास, संस्कृति, भौगोलिक विशेषताएं, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक ढांचा परीक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

  • किसी भी परीक्षा में स्वयं के बनाए हुए शॉर्ट नोट्स सबसे प्रभावी होते हैं।
  • कठिन विषयों, आंकड़ों और बार-बार भूलने वाले टॉपिक्स को संक्षिप्त रूप में नोट करें।
  • अंतिम समय में पूरी किताबें पढ़ने के बजाय यही नोट्स आपकी तैयारी को मजबूत बनाएंगे।

अभ्यास से बढ़ेगी सटीकता

कई अभ्यर्थी यह सोचकर सी-सैट की तैयारी नहीं करते कि यह केवल क्वालीफाइंग पेपर है। लेकिन हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसी कारण मुख्य परीक्षा तक नहीं पहुंच पाते। गणित, तार्किक क्षमता, निर्णय क्षमता, गद्यांश, हिंदी और अंग्रेजी बोध का नियमित अभ्यास करें। प्रतिदिन कम से कम एक प्रैक्टिस सेट हल करें। लगातार अभ्यास से न केवल गति बढ़ेगी, बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed