{"_id":"6a62052879d50320b508fb82","slug":"the-governor-inquired-about-the-progress-of-aiims-and-ayush-projects-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1077800-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राज्यपाल ने एम्स और आयुष परियोजनाओं की प्रगति जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राज्यपाल ने एम्स और आयुष परियोजनाओं की प्रगति जानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के साथ बैठक में दूरदराज के क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार को लोक भवन में केंद्रीय आयुष तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के साथ बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य व आयुष क्षेत्र की प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। रेवाड़ी में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पर विशेष चर्चा हुई।
राज्यपाल ने कहा कि रेवाड़ी एम्स का निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूरा होना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द मिल सकें। मंत्री जाधव ने बताया कि पंचकूला स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में ओपीडी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक उद्घाटन कर इसे इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने और आयुष चिकित्सा पद्धति के विस्तार पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि दूरदराज और वंचित क्षेत्रों तक सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।