फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   INLD's youth wing will stage protests at district headquarters across the state today.

Chandigarh-Haryana News: प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर आज प्रदर्शन करेगी इनेलो की युवा इकाई

विज्ञापन
- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा
विज्ञापन


चंडीगढ़। इनेलो की युवा इकाई और छात्र संगठन आईएसओ शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी।


इनेलो युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता और लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। चौटाला ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, युवा इकाई, आईएसओ के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed