फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HERC Chairman Nand Lal Sharma passes away; last rites in Chandigarh.

Chandigarh-Haryana News: एचईआरसी अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का निधन, चंडीगढ़ में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
- ब्रेन स्ट्रोक के बाद पंचकूला के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

- चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित श्मशान घाट पर किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो।
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का गुरुवार तड़के निधन हो गया। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनका पंचकूला के एक निजी अस्पताल में उपचार हो रहा था। गुरुवार दोपहर बाद मनीमाजरा स्थित श्मशान घाट में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मनीमाजरा श्मशान घाट में उनके पुत्र अभिनव शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ढोहक गांव निवासी नंद लाल शर्मा ने दो फरवरी 2024 को एचईआरसी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। अभी उनके पास अध्यक्ष पद की फरवरी 2029 तक जिम्मेदारी थी। पूर्व में वह एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रह चुके थे।
विज्ञापन

18 जुलाई को वह नई दिल्ली में बिजली क्षेत्र की एक बैठक में शामिल होकर पंचकूला लौटे थे। उसी रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान 23 जुलाई की रात करीब 1:15 बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं, अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कुसुम सैनी, हरियाणा विद्युत विभाग की प्रधान सचिव आशिमा बराड़, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एचएस भल्ला, पंजाब राज्य विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष संजय गुप्ता, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंद्रशेखर, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी शर्मा, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज राय, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed