सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC NDA 2022: Know how many posts are reserved for women and how many women take part in it-safalta

UPSC NDA 2022: जानें महिलाओं के लिए कितने पद होते हैं आरक्षित और कितनी महिलाएं लेती हैं इसमें हिस्सा

Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sat, 03 Dec 2022 12:58 PM IST
सार

NDA/NA I 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू होने जा रही है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में NDA/NA II 2021 के समय से महिलाओं को भी शामिल होनेकी अनुमति मिली है।
 

विज्ञापन
UPSC NDA 2022: Know how many posts are reserved for women and how many women take part in it-safalta
एनडीए एन परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NDA/NA प्रवेश परीक्षा 12वीं पास/अपीयरिंग अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। आयोग इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करता है। वहीं अगली NDA/NA प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल UPSC एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक NDA/NA 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू होने वाली है। अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकेंगे और इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन तथा इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्प्लीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA Online Course : Join Now की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

Trending Videos


ये भी पढ़ें 
एनडीए सिलेबस 
एनडीए सैलरी 
एनडीए मॉक टेस्ट 
एनडीए पिछले प्रश्न पत्र 
एनडीए ईबुक्स 

महिलाओं के लिए कितने पद होते हैं आरक्षित

NDA/NA II 2021 के समय से ही महिलाओं को इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली है। हालांकि इसमें अभी तक महिलाओं के लिए आरक्षित होने वाले पदों की संख्या बेहद ही कम है। दरअसल NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन इनमें से सिर्फ NDA की 19 सीटें ही महिलाओं के लिए आरक्षित थी। वहीं NDA/NA I 2022 और NDA/NA II 2021 में भी महिलाओं के लिए NDA के 19 पद ही आरक्षित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी महिलाएं लेती हैं हिस्सा

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1.47 लाख थी। वहीं इससे भी पहले आयोजित की गई NDA/NA II प्रवेश परीक्षा 2021 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 3.98 लाख पुरुष अभ्यर्थियों ने और 1.70 लाख महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, CTET, SSC CGL, SSC CHSL, UP कांस्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेस में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed