सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Assembly Guard and Fireman 2026 Notification out; Registration start in June for 170 posts

UPSSSC Fireman 2026: यूपी में 170 पदों पर विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक की भर्ती, जून में शुरू होगा आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Fireman 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक भर्ती की अधिसूचना जारी की है। कुल 170 पदों को भरने के लिए मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी।
 

UPSSSC Assembly Guard and Fireman 2026 Notification out; Registration start in June for 170 posts
UPSSSC Assembly Guard and Fireman 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Assembly Guard and Fireman 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 170 रिक्तियों पर बहाली के लिए नोटिस जारी किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

9 जून से कर सकेंगे आवेदन

पंजीकरण प्रक्रिया 9 जून, 2026 से शुरू होकर 29 जून, 2026 को समाप्त होगी। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन के लिए 06 जुलाई, 2026 तक का समय मिलेगा। सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत कुल 170 रिक्तियां भरी जानी हैं, जिसमें विधान भवन रक्षक की 120 और आग्निक/अग्निरक्षक की 50 रिक्तियां हैं।


नोट करें जरूरी तिथियां
आयोजन तिथि
विज्ञापन प्रकाशन 10 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन/शुल्क जमा प्रारंभ 09 जून 2026
आवेदन/शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026

रिक्तियों का विवरण और वेतन

पद का नाम कुल पद वेतनमान (Pay Scale)
विधान भवन रक्षक 120 लेवल-3 (₹21,700 - ₹69,100)
विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक 50 लेवल-3 (₹21,700 - ₹69,100)

 

पात्रता मानदंड

PET स्कोर: मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET-2025) में सम्मिलित हुए हैं और जिन्हें आयोग द्वारा स्कोर कार्ड जारी किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शारीरिक मानक

यह एक शारीरिक दक्षता वाली नौकरी है, इसलिए निम्नलिखित मानक अनिवार्य हैं

पुरुष अभ्यर्थी:

  • ऊंचाई: 168 सेमी (सामान्य/OBC/SC के लिए) और 160 सेमी (ST के लिए)।
  • सीना: बिना फुलाए 84 सेमी और एसटी के लिए 82 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है)।


महिला अभ्यर्थी:

  • ऊंचाई: 152 सेमी (सामान्य/OBC/SC के लिए) और 147 सेमी (ST के लिए)।
  • वजन: 45 से 58 किलोग्राम के बीच।

चयन प्रक्रिया

मुख्य परीक्षा के लिए चयन पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा, जो केवल अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति की होगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क लिया जाएगा, जोकि इस प्रकार है:

  • अनारक्षित/ओबीसी/एससी/एसटी: 25 रुपये


मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा का शुल्क अलग से देना होगा।

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

आवेदन कैसे करें?

  • अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन के लिए PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • व्यक्तिगत विवरण, फोटो और हस्ताक्षर (जो PET-2025 से स्वतः प्रदर्शित होंगे) की जांच के बाद अन्य विवरण भरने होंगे।
  • अंत में शुल्क भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed