सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC Recruitment 2026: Apply Online for 16 Posts Including Assistant Keeper, Livestock Officer

UPSC Vacancy 2026: असिस्टेंट कीपर, स्टोर ऑफिसर और पशुधन अधिकारी के पदों पर भर्ती; 11 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने 16 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर और पशुधन अधिकारी शामिल हैं। आवेदन 11 अप्रैल से 1 मई 2026 तक ऑनलाइन होंगे। चयन परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
 

UPSC Recruitment 2026: Apply Online for 16 Posts Including Assistant Keeper, Livestock Officer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 16 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत यह भर्ती अभियान संचालित किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 (शाम 6:00 बजे तक) के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान में संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के विभागों में कुल 16 रिक्तियां भरी जाएंगी। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में असिस्टेंट कीपर का 1 पद
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के 7 पद
  • पशुपालन और डेयरी विभाग में पशुधन अधिकारी के 8 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट कीपर पद का विवरण

असिस्टेंट कीपर का एकमात्र पद अनारक्षित श्रेणी के लिए है, जिसे दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 

  • शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से म्यूजियोलॉजी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • अनुभव: किसी संग्रहालय में नमूनों के संरक्षण और रखरखाव का कम से कम एक वर्ष का अनुभव वांछनीय माना गया है।
  • कार्यस्थल: चयनित उम्मीदवार का मुख्यालय कोलकाता होगा, हालांकि उसे पूरे भारत में कार्य करना होगा।
  • जिम्मेदारियां: इस पद का प्रमुख कार्य क्षेत्रीय मानव विज्ञान संग्रहालय का विकास और जनजातीय क्षेत्रों में फील्ड अध्ययन करना है।
 

 

सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के लिए अवसर

डीआरडीओ मुख्यालय, नई दिल्ली में सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 5 पद सामान्य, 1 ओबीसी और 1 एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। इनमें से एक पद दिव्यांग (दृष्टिहीनता/कम दृष्टि) उम्मीदवारों के लिए भी निर्धारित है। यह पद लेवल-10 वेतनमान (राजपत्रित, मंत्रालयिक) के अंतर्गत आता है।

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषयों जैसे इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, स्टैटिस्टिक्स, बिजनेस स्टडीज या लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से, संबंधित विषय में स्नातक डिग्री के साथ मटीरियल मैनेजमेंट या लॉजिस्टिक्स में डिप्लोमा भी मान्य है। 
  • अनुभव: मास्टर डिग्री धारकों के लिए 2 वर्ष और स्नातक/डिप्लोमा धारकों के लिए 4 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। 
  • जिम्मेदारियां: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को टेंडर प्रक्रिया, वेंडर मूल्यांकन और अनुपयोगी सामग्री के निपटान जैसे कार्य करने होंगे।
 

 

पशुधन अधिकारी पद की जानकारी

पशुपालन और डेयरी विभाग में पशुधन अधिकारी के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 4 पद ईडब्ल्यूएस, 1 ओबीसी, 2 एससी और 1 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 

  • शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक डिग्री और भारतीय या राज्य पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है।
  • अनुभव: पशुधन विकास, पशु स्वास्थ्य या संबंधित क्षेत्रों में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
  • जिम्मेदारियां: यह एक पूर्णकालिक नैदानिक पद है, जिसमें निजी प्रैक्टिस पूरी तरह प्रतिबंधित है। चयनित उम्मीदवारों को सरकारी योजनाओं में सहयोग, नीति निर्माण और अंतरराष्ट्रीय संगठनों जैसे FAO और OIE के साथ समन्वय का कार्य करना होगा।
 

 

आयु सीमा

असिस्टेंट कीपर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-2 और लाइव स्टॉक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

यदि आवेदन संख्या अधिक होती है, तो यूपीएससी उम्मीदवारों को उच्च शैक्षणिक योग्यता, अतिरिक्त अनुभव या भर्ती परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट करेगा। संभावित परीक्षा देश के प्रमुख 15 शहरों में आयोजित की जा सकती है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल और लखनऊ शामिल हैं।

साक्षात्कार कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सामान्य वर्ग के लिए 50, ओबीसी के लिए 45 और एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए 40 निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती का नोटिस देखें...

किसी भी समस्या के लिए यहां संपर्क करें

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयोग के हेल्पलाइन नंबर 011-24041001 या 011-40303444 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed