सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3.21 Lakh Voters Decline Following SIR District Now Has 26.63 Lakh Voters

Ghazipur News: एसआईआर के बाद 3.21 लाख वोटर घटे, जिले में अब 26.63 लाख मतदाता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
3.21 Lakh Voters Decline Following SIR District Now Has 26.63 Lakh Voters
विज्ञापन
गाजीपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की सूची जारी होने के बाद जिले में 3.21 लाख वोटर घटे हैं। अब कुल मतदाताओं की संख्या 2630012 है। इसमें पुरुष 1429806, महिला 1200171 और थर्ड जेंडर के 35 वोटर हैं। वहीं एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले में 2951478 मतदाता थे। अब फाइनल सूची जारी होने के बाद जिले में 321466 मतदाता घटे हंै।
Trending Videos

वहीं शुक्रवार को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद 1,01,719 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 14,496 नाम सूची से हटाए गए। , जबकि बीते 6 जनवरी को हुए आलेख्य प्रकाशन में कुल वोटरों की संख्या 2542789 थी। इसमें 1384982 पुरुष, 1157773 महिला और 34 थर्ड जेंडर वोटर थे। वहीं मुहम्मदाबाद में सबसे ज्यादा और गाजीपुर विधानसभा में सबसे कम मतदाता बढ़े हैं। यह जानकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान 6,55,086 मतदाताओं को नोटिस जारी किया था। इनमें से 5,468 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते उनके नाम अंतिम सूची से हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार अब जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 26,30,012 हो गई है, जिसमें 14,29,806 पुरुष, 12,00,171 महिलाएं और 35 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बताया कि पुनरीक्षण के दौरान न सिर्फ सूची को शुद्ध किया गया, बल्कि जेंडर रेशियो में भी सुधार हुआ है। यह 836 से बढ़कर 839 हो गया, जबकि ईपी रेशियो 57 प्रतिशत से बढ़कर 58.95 प्रतिशत पहुंच गया।
विधानसभा वार आंकड़ों में सबसे अधिक 17,907 नए मतदाता मुहम्मदाबाद में जुड़े हैं, जबकि सबसे कम 11,850 मतदाता गाजीपुर विस क्षेत्र में जुड़े। जहूराबाद, जमानियां और सैदपुर में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि जखनियां और गाजीपुर में कम वृद्धि रही।
तीन गुना बढ़े युवा मतदाता

18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पहले यह संख्या 10,655 थी, जो अब बढ़कर 32,006 हो गई है। यानी इस आयु वर्ग में 21,351 नए मतदाता जुड़े हैं, जो आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाएंगे।

मतदान केंद्र बढ़े, ढांचा हुआ मजबूत

पुनरीक्षण से पहले जिले में 2,959 मतदान स्थल और 1,621 मतदान केंद्र थे। पुनर्समायोजन के बाद अब 3,378 मतदान स्थल और 1,619 मतदान केंद्र हो गए हैं। इससे मतदान व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

ऑनलाइन देख सकेंगे सूची

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची एक सप्ताह तक जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित कार्यालयों और सभी मतदेय स्थलों पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा इसे ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।

1412 शिकायतों का निस्तारण

पुनरीक्षण के दौरान एनजीएसपी पोर्टल पर 1,412 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण कर दिया गया। वहीं ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा के तहत 5,520 मतदाताओं ने संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed