{"_id":"69d93de7e44b603abe0e9346","slug":"fire-caused-by-short-circuit-wheat-crops-burnt-at-two-locations-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-150409-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो जगहों पर गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो जगहों पर गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
विज्ञापन
सादात/जमानिया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को आग लगने से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सादात और जमानिया क्षेत्रों में हुई घटनाओं में कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। सादात ब्लॉक के शिशुआपार गांव में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तेज हवा के बीच बिजली के ढीले तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 3 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
पीड़ित अरविंद राय, अनिल राय, विनय राय, संकठा राय, सुनील राय और मीना देवी ने बताया कि आग लगते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बाल्टी, पानी व डंडों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से अरविंद राय, अनिल राय, विनय राय, संकठा राय, सुनील राय और मीना देवी समेत आधा दर्जन किसानों की फसल जल गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
वहीं जमानिया तहसील क्षेत्र के मरवटियां मकरंद उर्फ करजही मौजा में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में मदनपुरा निवासी राधेश्याम तिवारी की करीब दो बीघा और प्रभुनाथ चौबे की लगभग 15 बिस्वा फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित राधेश्याम तिवारी ने बताया कि सूचना पर डायल 112 पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -
Trending Videos