सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Neighbors Launch Life-Threatening Attack on Husband and Wife with Shovels

Ghazipur News: पट्टीदारों ने पति-पत्नी पर फावड़े से किया जानलेवा हमला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Neighbors Launch Life-Threatening Attack on Husband and Wife with Shovels
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के तहत बूढ़नपुर गांव में शुक्रवार सुबह भूमि से मिट्टी हटाने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने पति-पत्नी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि बूढ़नपुर निवासी मनोज यादव और उनके पट्टीदार संजय यादव के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह मनोज यादव घर पर थे। तभी संजय यादव और उनकी पत्नी कुसुम देवी मनोज के हिस्से की भूमि से मिट्टी खुरच रहे थे। जब मनोज यादव ने उन्होंने मिट्टी हटाने का विरोध किया, तो गाली-गलौज पर उतारू हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मनोज की गर्दन पर फावड़े से प्रहार कर दिया। पति को पिटता देख जब पत्नी प्रियंका यादव बीच-बचाव करने आईं, तो हमलावरों ने उन पर भी फावड़े से हमला बोल दिया, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित मनोज यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed