सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR Registered Against Tourist Bus Driver

Ghazipur News: टूरिस्ट बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Tourist Bus Driver
विज्ञापन
गाजीपुर/नंदगंज। काठमाड़ू से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस नौसारा के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत व 38 यात्री घायल हो गए थे। इस मामले में शुक्रवार को नंदगंज पुलिस ने लापरवाही पूर्वक बस चलाने के आरोप में चालक कुलदीप उपाध्याय पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इधर, पुलिस ने देर शाम दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गए। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक घनजंय प्रसाद मिश्रा ने तहरीर दिया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे साई धाम मैरिज लाॅन नैसारा के सामने एनएच 31 हाईवे पर टूरिस्ट बस पलटने की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो देखा कि टूरिस्ट बस कई बार पलटी मारकर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी है। हादसे में दो महिलाएं बुलढाणा महाराष्ट्र की सरस्वती (70) अकोला निवासी अन्नपूर्णा (50) की मौत हो गई थी। उपनिरीक्षक ने बताया कि बस चालक वाराणसी जनपद के जंसा थाना के घाम छमऊना निवासी कुलदीप उपाध्याय द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाने से घटित हुई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर बस चालक कुलदीप उपाध्याय पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed