सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fire Caused by Short Circuit; Wheat Crops Burnt at Two Locations

Ghazipur News: शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 19 बीघा फसल जली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fire Caused by Short Circuit; Wheat Crops Burnt at Two Locations
मरवटीयां मकरंद उर्फ करजही मौजा में लगी आग-संवाद
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को हाईटेंशन विद्युत तार में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से करीब 19 बीघा में किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जबकि एक स्थान पर दमकल की मदद लेनी पड़ी।
Trending Videos

सेवराई गांव में शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से सिवान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खड़ी फसल जलने लगी। सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडे की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसान चाहत सिंह, बलवंत सिंह कुशवाहा आदि ने बताया कि आग लगने से 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। दूसरी घटना गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिया और पालहनपुर गांव के पास हुई। यहां भी हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 15 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर हल्का लेखपालों को भेजकर क्षति का आकलन कराया जा रहा है और रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed