सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Forest Guard, Enforcement Constable PET Result, cutoff out; Sachiv Grade-II Final Result also released

UPSSSC: प्रवर्तन कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड PET परीक्षा का रिजल्ट जारी, सचिव ग्रेड-II का अंतिम परिणाम भी घोषित

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Forest Guard 2023 PET Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल मुख्य परीक्षा 2023, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 की पीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके अलावा, आयोग ने सचिव श्रेणी-तीन ग्रेड-दो मुख्य परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम और कटऑफ भी घोषित की है।
 

UPSSSC Forest Guard, Enforcement Constable PET Result, cutoff out; Sachiv Grade-II Final Result also released
UPSSSC - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Enforcement Constable 2023 PET Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों के लिए आयोजित पीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने 709 पदों के लिए आयोजित वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 2023 की पीईटी परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।

Trending Videos


यूपीएसएसएससी ने सचिव ग्रेड-II भर्ती का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया है। अंतिम परिणाम के साथ-साथ कटऑफ अंकों की भी घोषणा की गई है। संबंधित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम और कटऑफ देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी में 3,165 अभ्यर्थी सफल

प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 13 नवंबर 2025 को घोषित किया गया। प्रदर्शन के आधार पर पीईटी चरण के लिए 6,060 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों की पीईटी परीक्षा 22 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। पीईटी में 3,165 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया है।

  • लिखित परीक्षा 11 मई 2025 को हुई।
  • लिखित परीक्षा का परिणाम 13 नवंबर 2025 को घोषित हुआ।
  • 6,060 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए योग्य घोषित किया गया।
  • पीईटी का आयोजन 22 से 28 फरवरी 2026 तक हुआ।
  • पीईटी में 3,165 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया।


आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...

फॉरेस्ट गार्ड पीईटी में 2,993 अभ्यर्थी सफल

कुल 709 रिक्तियों के लिए वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई। लिखित परीक्षा का परिणाम 8 जनवरी 2026 को घोषित किया गया, जिसमें पीईटी के लिए कुल 5,111 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया। पीईटी परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक किया गया। शारीरिक मानक परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल 2993 अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षा हेतु बुलाये जाने का निर्णय लिया गया है।

  • लिखित परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2025 को हुआ।
  • लिखित परीक्षा का परिणाम 8 जनवरी 2026 को घोषित किया गया।
  • पीईटी के लिए 5,111 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया।
  • पीईटी का आयोजन 12 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक किया गया।
  • अगले चरण के लिए 2993 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।


आधिकारिक नोटिस पीडीएफ...

सचिव ग्रेड-II भर्ती में 134 अभ्यर्थी चयनित

सचिव ग्रेड-II के 134 पदों के सापेक्ष कुल 134 अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 54 अनारक्षित, 37 ओबीसी, 13 ईडब्ल्यूएस, 28 एससी और 2 अभ्यर्थी एसटी श्रेणी के हैं।

चयनित अभ्यर्थियों की आधिकारिक सूची यहां देखें...

कटऑफ इस प्रकार है:

श्रेणी अंतिम चयनित अभ्यर्थी का प्राप्तांक अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्म-तिथि
अनारक्षित 63.25 20.08.1994
अनुसूचित जाति 53.75 01.02.2000
अनुसूचित जनजाति 52.00 02.04.1994
अन्य पिछड़ा वर्ग 61.00 15.08.1999
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 59.25 11.08.1999
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed