फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC PET 2026 Registration Begins Today at upsssc.gov.in; Apply Online Till September 1

UPSSSC PET 2026: यूपी पीईटी के लिए आवेदन आज से शुरू, किसे और क्यों भरना चाहिए फॉर्म? जानें फीस समेत पूरा विवरण

Mon, 03 Aug 2026 11:05 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 11:05 AM IST
सार

UPSSSC PET 2026: यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार की आगे आने वाली ग्रुप 'सी' की विभिन्न भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको पहले यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होना होगा। 10वीं पास और निर्धारित आयु सीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा।
 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2026 Registration Begins Today at upsssc.gov.in; Apply Online Till September 1
UPSSSC PET 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSSSC PET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 3 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। ग्रुप 'सी' की विभिन्न सरकारी भर्तियों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

इन तारीखों का रखें ध्यान

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू 3 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा (1 जुलाई 2026 के अनुसार):

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष


आरक्षित वर्ग, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

विज्ञापन

आवेदन से पहले ओटीआर कराना जरूरी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। ओटीआर के बाद उम्मीदवारों को आयोग की भविष्य की भर्तियों में अपनी मूल जानकारी बार-बार भरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

आयोग ने यह भी कहा है कि नए ओटीआर में दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बाद में बदली नहीं जा सकेगी, इसलिए रजिस्ट्रेशन करते समय सही जानकारी दर्ज करें।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी ₹185
एससी / एसटी ₹95
दिव्यांग ₹25

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक, महिला और कुशल खिलाड़ी अभ्यर्थियों से उनकी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।
 

कैसा होगा पीईटी 2026 का परीक्षा पैटर्न?

पीईटी 2026 वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित परीक्षा होगी।

  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटे
  • प्रत्येक सही उत्तर : 1 अंक
  • गलत उत्तर पर : 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग

किन विषयों से आएंगे प्रश्न?

परीक्षा में सामान्य ज्ञान और स्कूली स्तर के विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रमुख विषय हैं-

  • भारतीय इतिहास
  • राष्ट्रीय आंदोलन
  • भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • संविधान एवं लोक प्रशासन
  • सामान्य विज्ञान
  • प्रारंभिक गणित
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • तर्कशक्ति
  • समसामयिक घटनाएं
  • सामान्य जागरूकता
  • हिंदी अपठित गद्यांश
  • ग्राफ एवं तालिका आधारित प्रश्न


आयोग के अनुसार, स्कूली विषयों से जुड़े प्रश्न एनसीईआरटी के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर आधारित होंगे।

पीईटी परीक्षा क्यों है महत्वपूर्ण?

यूपीएसएसएससी की विभिन्न ग्रुप 'सी' भर्तियों में शामिल होने के लिए पीईटी एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। आयोग इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को आगे आने वाली मुख्य भर्ती परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट करता है।

कितने समय तक मान्य रहेगा पीईटी स्कोर?

पीईटी 2026 का स्कोर परिणाम घोषित होने की तारीख से तीन वर्ष तक मान्य रहेगा। इसी स्कोर के आधार पर आयोग विभिन्न ग्रुप 'सी' भर्ती परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगा। यदि परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित होती है, तो परिणाम तैयार करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed