UPTET 2026 Exam: दो जुलाई से यूपीटीईटी परीक्षा, घबराएं नहीं; रिवीजन-टाइम मैनेजमेंट से करें टॉप स्कोर की तैयारी
UPTET 2026 Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह समय घबराने का नहीं, बल्कि अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित रिवीजन, मॉक टेस्ट का अभ्यास और प्रभावी टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTET 2026 Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 दो से चार जुलाई, 2026 तक आयोजित की जाएगी। यूपीटीईटी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं।
यूपीटीईटी की परीक्षा अब बिल्कुल करीब है। ऐसे में यह समय घबराने का नहीं, बल्कि अपनी तैयारी को धार देने का है। याद रखें, यूपीटीईटी केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आपके शिक्षण कौशल की भी परीक्षा है। इसलिए तैयारी करते समय खुद को एक विद्यार्थी नहीं, बल्कि एक भावी शिक्षक के रूप में विकसित करने का प्रयास करें।
परीक्षा पैटर्न
यूपीटीईटी में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों के लिए और दूसरा पेपर कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों के लिए होता है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार किसी एक या
दोनों पेपरों में शामिल हो सकते हैं। दोनों पेपरों का पैटर्न और सिलेबस अलग-अलग होता है, इसलिए तैयारी भी उसी अनुसार करनी चाहिए। परीक्षा करीब है, तो इस समय नई जानकारी जुटाने के बजाय पहले से पढ़े हुए विषयों को मजबूत बनाने पर ध्यान देना अधिक लाभदायक होता है।
नियमित अभ्यास है आवश्यक
इस परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, भाषा, पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स का शॉर्ट नोट्स के माध्यम से नियमित रूप से रिवीजन करें। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बाल विकास, गणितीय योग्यता व व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का निरंतर अभ्यास करें, क्योंकि इन विषयों से अभ्यर्थी अधिक अंक अर्जित कर सकते हैं। साथ ही, पिछले वर्षों के यूपीटीईटी प्रश्न-पत्रों को हल करके परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के स्तर
को अच्छी तरह समझें।
समसामयिक विषयों पर नजर बनाए रखें
समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। यूपीटीईटी में प्रश्नों की संख्या अधिक होती है, इसलिए अभ्यर्थियों को यह अभ्यास करना चाहिए कि किसी कठिन प्रश्न पर अधिक समय न गंवाएं। अंतिम दिनों में शिक्षा से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी नजर बनाए रखें। साथ ही, शिक्षा नीतियों और बाल मनोविज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का अभ्यास करना भी उपयोगी साबित हो सकता है।
- परीक्षा दो से चार जुलाई, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
- नई किताबें पढ़ने के बजाय पुराने नोट्स का रिवीजन करें।
- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (सीडीपी) के महत्वपूर्ण टॉपिक्स दोहराएं।
- गलत हुए प्रश्नों के उत्तर का विश्लेषण करें और उसका दोबारा अभ्यास करें।
परीक्षा से दो दिन पहले
परीक्षा से एक-दो दिन पहले पढ़ाई का अत्यधिक दबाव लेने से बचना चाहिए। पर्याप्त नींद, संतुलित भोजन और सकारात्मक मानसिकता भी अच्छे प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी पहले ही कर लें। इसके साथ ही, परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की योजना बनाएं, जिससे आप बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल हो सकें।