सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   MPESB ITI Training Officer Admit Card 2026 out at esb.mp.gov.in; Exam from 27 Feb to 4 Mar, Check schedule

MPESB ITI Training Officer: आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

MPESB ITI Training Officer Admit Card: एमपीईएसबी ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 27 फरवरी, 2026 से 4 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका और एग्जाम शेड्यूल नीचे जान सकते हैं।
 

MPESB ITI Training Officer Admit Card 2026 out at esb.mp.gov.in; Exam from 27 Feb to 4 Mar, Check schedule
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

MPESB ITI Training Officer Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


यह भर्ती 1120 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा 27 फरवरी, 2026 से 4 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। विषयवार परीक्षा की तिथियां भी घोषित हो चुकी हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पेपर जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



MPESB ITI Training Officer Exam Schedule: कब होगी एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा?

एमपीईएसबी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 27 फरवरी से 4 मार्च, 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। एमपीईएसबी दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा 27, 28 फरवरी, 1, 2 मार्च और 4 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

 

पेपर कोड विवरण परीक्षा तिथि परीक्षा पाली
A इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 04/03/2026 के उपरांत -
AA प्रशिक्षण अधिकारी (सामाजिक अध्ययन / प्रयोज्यता) 02/03/2026 प्रथम पाली
AB ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 01/03/2026 द्वितीय पाली
B मैकेनिक डीजल 04/03/2026 के उपरांत -
C रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक 04/03/2026 के उपरांत -
D ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 04/03/2026 के उपरांत -
E इलेक्ट्रिशियन 04/03/2026 के उपरांत -
F कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) 04/03/2026 के उपरांत -
G फिटर 04/03/2026 के उपरांत -
H इंजीनियरिंग ड्राइंग / गणित 04/03/2026 के उपरांत -
I वेल्डर 04/03/2026 के उपरांत -
J मैकेनिक मोटर वाहन 04/03/2026 के उपरांत -
K सोलर तकनीशियन 04/03/2026 के उपरांत -
L टर्नर 04/03/2026 के उपरांत -
M सिलाई प्रौद्योगिकी 28/02/2026 द्वितीय पाली
N मशीनिस्ट कंपोजिट 04/03/2026 के उपरांत -
O कारपेंटर 27/02/2026 प्रथम पाली
P मैकेनिक ट्रैक्टर 27/02/2026 द्वितीय पाली
Q फैशन टेक्नोलॉजी 04/03/2026 के उपरांत -
R सर्वेयर 04/03/2026 के उपरांत -
S प्लंबर 01/03/2026 प्रथम पाली
T बेसिक कॉस्मेटोलॉजी 27/02/2026 प्रथम पाली
U कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क मेंटेनेंस 04/03/2026 के उपरांत -
V कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर 28/02/2026 प्रथम पाली
W फाउंड्री तकनीशियन 02/03/2026 द्वितीय पाली
X फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग 04/03/2026 के उपरांत -
Y मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर 04/03/2026 के उपरांत -
Z आशुलिपिक सह सचिवीय सहायक (अंग्रेजी) 28/02/2026 द्वितीय पाली



इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से 31 फरवरी 2026 तक चली थी। आवेदन में सुधार के लिए 5 फरवरी तक का समय दिया गया था। भर्ती बोर्ड ने आज, 20 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 27 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है।

 

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब यहां ITI Training officer Recruitment Test 2026 - Admit Card वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सर्च करें।
  • यदि सभी जानकारी सही है तो आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed