सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NHPC Trainee Engineer 2026 Recruitment; GATE score must to apply, Check details here

NHPC Trainee Vacancy 2026: गेट परीक्षा का वैलिड स्कोर है तो भरें इस भर्ती का फॉर्म; वेतन 1,60,000 रुपये तक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

NHPC Trainee Vacancy 2026: अगर आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है और गेट परीक्षा का वैलिड स्कोरकार्ड है और आप नौकरी की तलाश में है तो नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में आपके लिए एक शानदार अवसर है। इस नौकरी में सैलरी 1,60,000 रुपये तक होगी। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।
 

NHPC Trainee Engineer 2026 Recruitment; GATE score must to apply, Check details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NHPC Trainee Engineer 2026: एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC Limited) ट्रेनी इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) पदों भर्ती कर रहा है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए यह एक शानदार अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एनएचपीसी नवरत्न पीएसयू देश की प्रमुख हाइड्रोपावर कंपनियों में से एक है। 

Trending Videos

NHPC Vacancy 2026: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 72 पद विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में भरे जाएंगे। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • सिविल इंजीनियर: 7 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 26 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियर: 21 पद

इसके अलावा, पीडब्ल्यूबीडी (Persons with Benchmark Disabilities) के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत 9 पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता

ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में फुल-टाइम बीई/बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री किसी AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी जरूरी है।

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं।
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 50% अंक पर्याप्त हैं।

आयु सीमा

आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

गेट (GATE) स्कोर अनिवार्य

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए GATE 2024 या GATE 2025 का वैध स्कोर होना जरूरी है। उम्मीदवार अपने दोनों स्कोर में से सबसे अच्छा स्कोर चुन सकते हैं, उसी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। ध्यान दें कि फाइनल ईयर के छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • GATE स्कोर: 75% वेटेज
  • ग्रुप डिस्कशन (GD): 5% वेटेज
  • पर्सनल इंटरव्यू: 20% वेटेज


गेट के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को GD और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। NHPC जरूरत पड़ने पर साइकोमेट्रिक टेस्ट भी आयोजित कर सकता है, जिसका उपयोग इंटरव्यू के दौरान किया जाएगा।

चयन के लिए उम्मीदवारों को GD और इंटरव्यू में न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होगा:

  • OBC (NCL) के लिए: 40%
  • SC/ST/PwBD के लिए: 30%

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए NHPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • GATE स्कोरकार्ड
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर


उम्मीदवारों को गेट रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।

महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 को शुरू हुई थी और 6 अप्रैल 2026 तक चलेगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और यह सुनिश्चित कर लें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed