JPSC CSE 2026 Exam: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित, अप्रैल में होंगे एग्जाम; जानें तारीख
JPSC CSE 2026 Exam Date OUT: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी और उम्मीदवार 8 अप्रैल से ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
JPSC CSE 2026 Exam Date: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं। उम्मीदवार अप्रैल से ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को झारखंड के विभिन्न जिलों में दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
इस दिन होगी परीक्षा
जेपीएससी सीएसई 2026 प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल, 2026 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य अध्ययन (पेपर I) और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सामान्य अध्ययन (पेपर II) होगी। सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक और आईरिस सत्यापन किया जाएगा, इसलिए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड 8 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर, ईमेल/फोन नंबर, उम्मीदवार आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। किसी भी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार JPSC हेल्पलाइन (8929883832) से संपर्क कर सकते हैं, जो कार्यदिवसों में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 18 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।
परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
- जरूरी दस्तावेज: एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, आवेदन के समय फोटो, 4 स्वहस्ताक्षरित रंगीन फोटो और वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ लाएँ।
- पहुंचने का समय: पहली पाली में सुबह 08:00 बजे, दूसरी पाली में दोपहर 01:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुँचें।
- सत्यापन प्रक्रिया: परीक्षा केंद्र पर Biometric और IRIS सत्यापन अनिवार्य है।
- OMR शीट भरना: प्रवेश पत्र और OMR शीट के निर्देश ध्यान से पढ़ें; नीला/काला बॉल प्वॉइंट पेन का ही उपयोग करें।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग, किताबें, पर्ची, कीमती सामान, खाद्य सामग्री या अस्त्र-शस्त्र परीक्षा केंद्र में लाना मना है।
- दिव्यांग अभ्यर्थी: Scribe की जरूरत वाले उम्मीदवार परीक्षा से 3 दिन पहले केंद्र पर जाएँ और चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ प्रार्थना पत्र जमा करें; केंद्राधीक्षक विशेष व्यवस्था करेंगे।