सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Jiten Thakur Receives Uttarakhand Sahitya Bhushan Award

Dehradun News: डॉ. जितेन ठाकुर को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Dr. Jiten Thakur Receives Uttarakhand Sahitya Bhushan Award
विज्ञापन
कई वरिष्ठ रचनाकारों को मिला दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार
Trending Videos

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पुरस्कृत
राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक साहित्य ग्राम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। डॉ. जितेन ठाकुर को प्रदेश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान उत्तराखंड साहित्य भूषण से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। कई वरिष्ठ रचनाकारों को दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार भी दिया गया।
मुख्यमंंत्री ने कहा, उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह प्रदेश की साहित्यिक परंपरा, रचनात्मक चेतना और साहित्यकारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उत्तराखंड सदियों से ज्ञान, संस्कृति और सृजन का केंद्र रहा है। सुमित्रानंदन पंत, गौरा पंत शिवानी, मोहन उप्रेती और शैलेश मटियानी जैसे साहित्यकारों ने इस धरा को गौरवान्वित किया है। स्वतंत्रता आंदोलन और उत्तराखंड राज्य निर्माण में भी साहित्यकारों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य में दो साहित्य ग्राम स्थापित किए जा रहे हैं, जहां साहित्यकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएम ने प्रदेश के साहित्यकारों से कहा कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाएं एवं समाज को दिशा देने का कार्य निरंतर करते रहें। समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।
------------
इन्हें मिला पुरस्कार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ. यशवंत सिंह कटोच, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय, अताए साबिर अफजल मंगलौरी को उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि प्रो. दिवा भट्ट को साहित्य नारी वंदन सम्मान और प्रो. दिनेश चमोला को बाल साहित्य लेखन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, उत्तराखंड मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार के लिए डॉ. भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. सुधा जुगरान, शीशपाल गुसाईं, तारा पाठक, हेमंत सिंह बिष्ट, गजेंद्र नौटियाल, ओम बधाणी व सचिन चौहान को सम्मानित किया गया। साहित्यिक पत्र-पत्रिका लेखन पुरस्कार के लिए नीरज पंत और उत्तराखंड नवोदित साहित्य उदयमान सम्मान से डॉ. अनिल कार्की, डॉ. राजेंद्र ढैला व अनोज सिंह बनाली को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed