{"_id":"69ceaeab8f78ab94e7052c52","slug":"rakesh-tikait-to-march-to-doon-today-with-farmers-demanding-punishment-for-accused-in-divyanshu-murder-case-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दिव्यांशु हत्याकांड, बेटे को याद कर फूट-फूट कर रोने लगे पिता, शोक सभा में पहुंचे राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दिव्यांशु हत्याकांड, बेटे को याद कर फूट-फूट कर रोने लगे पिता, शोक सभा में पहुंचे राकेश टिकैत
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Dehradun News: राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं पर वे चिंतित हैं।
दिव्यांशु के पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आशा रोड़ी में आयोजित दिव्यांशु की शोक सभा में पहुंचे राकेश टिकैत ने उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है। इसे बचा लो। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बड़ी संख्या में किसानों के साथ शुक्रवार को दून कूच करने पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई। शोकसभा में दिव्यांशु के बाबा फूट-फूट कर रोने लगे। लोगों ने उन्हें ढांढ़स बंधाया। वहीं पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है।
Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला ग्रामीण, पत्नी पर हत्या करने का आरोप
राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं पर वे चिंतित हैं। दिव्यांशु जाट राणा की जिस तरह से छात्रों के गुट ने मिलकर हत्या कर दी इससे उनके अंदर असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है।