सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Female Officer Dies Under Suspicious Circumstances Project Manager at UREDA Dehradun News

Dehradun News: महिला अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच की मांग, उरेडा में थीं प्रोजेक्ट मैनेजर

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 07 Apr 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। बहन ने बसंत विहार थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति राजेश्वरी से मारपीट करते थे और बार-बार तलाक देने की धमकी दी जा रही थी।

Female Officer Dies Under Suspicious Circumstances Project Manager at UREDA Dehradun News
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र में महिला अफसर राजेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राजेश्वरी की बहन ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न और साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार पौड़ी में उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत राजेश्वरी निवासी का विवाह सात दिसंबर 2022 को पीयूष सिंह निवासी बल्लूपुर देहरादून के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही सास आशा रानी, जेठ सत्यप्रिया सिंह और अन्य परिजन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति राजेश्वरी से मारपीट करते थे और बार-बार तलाक देने की धमकी दी जा रही थी। राजेश्वरी के गहने, शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य कीमती सामान भी ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में ले लिया था। लगातार प्रताड़ना के चलते राजेश्वरी मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

पांच अप्रैल की सुबह पति ने फोन कर सूचना दी कि राजेश्वरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने इस पर संदेह जताते हुए इसे साजिश करार दिया है। राजेश्वरी की बहन ने पति पीयूष सिंह, जेठ सत्यप्रिया सिंह और सास आशा रानी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कांग्रेस में विवाद की वजह फेस, पार्टी खो रही बेस, दिग्गज नेताओं में चेहरा बनने के लिए संग्राम

हाल ही में मायके से लौटी थीं राजेश्वरी

बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष से विवाद के कारण राजेश्वरी मायके चली गई थीं। मृतका की बहन का आरोप है कि उनकी एक छोटी बेटी है जिसे लेकर ससुराल पक्ष की ओर से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि बच्ची को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी। हाल ही में वह ससुराल पक्ष के लोग उन्हें लेने गए थे इसके बाद वह उनके साथ दून लौटी थीं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed