सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Uttarakhand Responsibilities are being allocated yet Forest Corporation remains without a chief

Uttarakhand: बंट रहे दायित्व, पर वन निगम को नहीं मिल पा रहा मुखिया, प्रदेश में जारी हो चुकी दो लिस्ट

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 07 Apr 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में दायित्वधारियों की दो लिस्ट हो जारी चुकी हैं। दायित्व बंट रहे हैं, लेकिन वन निगम को मुखिया नहीं मिल पा रहा है।

BJP Uttarakhand Responsibilities are being allocated yet Forest Corporation remains without a chief
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

हाल में दायित्वधारियों की दो लिस्ट जारी हो चुकी हैं, पहले 14 फिर 7 नेताओं को विभिन्न निगमों, बोर्डों व समितियों में दायित्व सौंपे गए हैं। पर अभी तक वन निगम को मुखिया नहीं मिल सका है। करीब दो साल से वन निगम अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है, इसी तरह कई और निगम हैं, जहां पर अध्यक्ष नहीं हैं।

Trending Videos

वन विकास निगम की बात करें तो यह मुखिया से लेकर अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। वन निगम के अध्यक्ष कैलास गहतोड़ी का निधन वर्ष-2024 में हो गया था। इसके बाद से वन निगम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी अन्य को नहीं मिल सकी है। उम्मीद की जा रही थी कि दायित्वधारी की लिस्ट जारी होगी, तो वन निगम अध्यक्ष भी मिल जाएगा, पर अभी यहां इंतजार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  कांग्रेस में विवाद की वजह फेस, पार्टी खो रही बेस, दिग्गज नेताओं में चेहरा बनने के लिए संग्राम

वन निगम के ढांचे में जीएम, आरएम, डीएलएम के कई पद रिक्त चल रहे हैं। यहां पर प्रभारी की व्यवस्था के तहत काम चलाया जा रहा है। इसी तरह कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम को भी अध्यक्ष नहीं मिल सके हैं।

मंडियों के समिति अध्यक्ष नहीं बने हैं। बीस सूत्रीय कार्यक्रम में भी कोई उपाध्यक्ष नहीं बना है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले समय में इन पर भी दायित्वधारियों की घोषणा हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed