सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forces to be deployed for CharDham Yatra a week in advance Uttarakhand chardham yatra 2026

Chardham Yatra 2026: एक हफ्ते पहले ही तैनात की जाएगी फोर्स, हर दस किमी के सेक्टर में ड्यूटी करेंगे चार जवान

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 07 Apr 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

चारधामों के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय होने के बाद आगामी यात्रा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए प्रदेश सरकार पुख्ता इंतजाम में जुटी है। 

Forces to be deployed for CharDham Yatra a week in advance Uttarakhand chardham yatra 2026
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल, बुधवार को और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन तैयारी में जुटा है। इसके देखते हुए चारधाम यात्रा में एक हफ्ते पहले ही फोर्स तैनात की जाएगी।

Trending Videos


आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि हर दस किमी के सेक्टर में चार जवान ड्यूटी करेंगे। वहीं 57 लैंडस्लाइड जोन में जेसीबी तैनात होगी। चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। पर्यटन के अलावा स्वास्थ्य, बिजली, लोक निर्माण, पेयजल, परिवहन, पुलिस व प्रशासन, पशुपालन समेत अन्य विभाग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  कांग्रेस में विवाद की वजह फेस, पार्टी खो रही बेस, दिग्गज नेताओं में चेहरा बनने के लिए संग्राम

चारधाम यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए इस बार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में नवनिर्मित अस्पताल को संचालित किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में धामों में ही इलाज की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed