सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outrage over Non-Availability of Gas People Block Shimla Bypass Dehradun Uttarakhand news

Dehradun News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने शिमला बाईपास पर लगाया एक घंटे जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 03 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देरहरादून शिमला बाईपास पर लोगों ने जाम लगाकर गैस एजेंसी संचालक और आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

Outrage over Non-Availability of Gas People Block Shimla Bypass Dehradun Uttarakhand news
गैस नहीं मिलने से आक्रोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गैस सिलिंडर नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने देहरादून शिमला बाईपास पर जाम लगा दिया। एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। गैस एजेंसी संचालक और आपूर्ति विभाग के खिलाफ लोग नारेबाजी करते रहे।

Trending Videos

शिमला बाईपास नया गांव चौकी क्षेत्र में पहुंची लोगों की भीड़ को रोकना मुश्किल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी रोकने के लिए क्यूआरटी ने मारे एजेंसियों पर छापे

एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और शतप्रतिशत होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के लिए  बुधवार को जिले में कई जगहों पर क्यूआरटी ने छापे मारे। इस दौरान टीमों ने एलपीजी की मांग, आपूर्ति आदि गतिविधियों को देखा। इस टीमों ने स्वास्तिक गैस एजेंसी, वेली गैस एजेंसियों सहित कई एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया। एजेंसियों पर वर्तमान में मौजूद सिलिंडरों का स्टॉक और कितने सिलिंडर बांटे गए हैं कि जानकारी ली गई। निर्देश दिए गए कि किसी भी सूरत में गैस वितरण करने में लापरवाही न बरती जाए।



ये भी पढे़ं...Kotdwar: भतकोट गांव में घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला, बुरे हाल में मिला शव

20 हजार सिलिंडर पहुंचे दून, 17 हजार उपभोक्तओं को बांटे गए
बुधवार को जिले में 17355 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू और 661 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 34786 और व्यवसायिक का 4080 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडर का लोड निंरतर बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed