सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Prahar Police Intensive Checking Drive Against Suspicious Activities Continues in Dehradun News

ऑपरेशन प्रहार: दून में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, महिला अधिकारियों ने संभाली रात्रि चेकिंग की कमान

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 03 Apr 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी दून में एसपी सिटी और एसपी देहात की अगुवाई में लगातार चेकिंग अभियान संचालित हो रहा है। रात्रि चेकिंग की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली।

Operation Prahar Police Intensive Checking Drive Against Suspicious Activities Continues in Dehradun News
पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और 900 लोगों से पूछताछ की गई।सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार को प्रेमनगर और तीन को डालनवाला क्षेत्र से पकड़ा गया।

Trending Videos


वहीं, डोईवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस और 52 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड की देशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील साहनी, अर्जुन और रंजीत सिंह हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय थे। देर रात सड़कों पर घूम रहे लोगों की भी जांच की गई। 900 से अधिक लोगों से मौके पर पूछताछ की जिनमें से 99 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 24,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी, हॉस्टल और किरायेदारों के सत्यापन के लिए भी अभियान चलाया। नौ ऐसे प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्होंने अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और छात्रों का सत्यापन नहीं कराया था। इनके चालान करते हुए कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती : यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। 109 वाहन चालकों के चालान कर 72,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने शिमला बाईपास पर लगाया एक घंटे जाम

163 मामलों में न्यायालय के चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 48 और ओवरलोडिंग में चार वाहन सीज किए गए। रात्रि चेकिंग की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा सपेरा बस्ती में भी पुलिस टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापा मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed