{"_id":"69cf75ab1765a4015e03c669","slug":"operation-prahar-police-intensive-checking-drive-against-suspicious-activities-continues-in-dehradun-news-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार: दून में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, महिला अधिकारियों ने संभाली रात्रि चेकिंग की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन प्रहार: दून में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, महिला अधिकारियों ने संभाली रात्रि चेकिंग की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी दून में एसपी सिटी और एसपी देहात की अगुवाई में लगातार चेकिंग अभियान संचालित हो रहा है। रात्रि चेकिंग की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली।
पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि में एसपी सिटी और एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही हैं।
Trending Videos
गुरुवार देर रात संबंधित क्षेत्राधिकारियों के साथ विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर गहन निरीक्षण किया गया। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा औचक छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने और निर्धारित समयावधि के बाद खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एसपी सिटी और एसपी देहात की अगुवाई में लगातार चेकिंग अभियान संचालित हो रहा है।
ये भी पढ़ें...Dehradun News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने शिमला बाईपास पर लगाया एक घंटे जाम
रात्रि चेकिंग की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा सपेरा बस्ती में भी पुलिस टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापा मारे गए।