{"_id":"69cfac85f57b1f18050af97c","slug":"video-operation-prahar-police-keep-a-watch-on-suspicious-activities-in-dehradun-video-news-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार: दून में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन प्रहार: दून में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
देहरादून में ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि में एसपी सिटी और एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही हैं। गुरुवार देर रात संबंधित क्षेत्राधिकारियों के साथ विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर गहन निरीक्षण किया गया। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा औचक छापा मारा गया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने और निर्धारित समयावधि के बाद खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एसपी सिटी और एसपी देहात की अगुवाई में लगातार चेकिंग अभियान संचालित हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।