सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UPPCB Engineer AEE, ASO Recruitment 2026 Registration Last Date Today; Apply for 40 Posts

UPPCB Vacancy 2026: यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 40 पदों पर भर्ती, आवेदन करने का आज आखिरी दिन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

UPPCB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से इंजीनियर पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत विवरण पढ़कर आवेदन कर दें।
 

UPPCB Engineer AEE, ASO Recruitment 2026 Registration Last Date Today; Apply for 40 Posts
अंतिम तिथि - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

UPPCB Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) वर्ष 2026 के लिए सहायक पर्यावरण अभियंता तथा सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 40 रिक्त पदों पर भर्ती कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें।

Trending Videos

 
इवेंट जानकारी
संचालन निकाय उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB)
पद के नाम असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, असिस्टेंट साइंटिफिक इंजीनियर 
कुल रिक्तियां 40
वेतन मैट्रिक्स स्तर स्तर-10
एप्लिकेशन मोड ऑनलाइन
पंजीकरण प्रारंभ तिथि 28 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), साक्षात्कार
आधिकारिक वेबसाइट  uppcb.up.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन?

  • असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (Assistant Environmental Engineer): सहायक पर्यावरण अभियंता पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग या एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E./B.Tech) की डिग्री होना अनिवार्य है। संबंधित शाखा में AMIE या उसके समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी।
  • असिस्टेंट साइंटिफिक इंजीनियर (Assistant Scientific Officer): सहायक वैज्ञानिक अधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी के पास रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान में पीएच.डी. की उपाधि के साथ पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण या जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से उपरोक्त विषयों में स्नातकोत्तर (M.Sc.) डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के पास पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण या जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा: इन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का श्रेणीवार विवरण

पद का नाम कुल पोस्ट यूआर ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस
सहायक पर्यावरण अभियंता 26 11 07 06 00 02
सहायक वैज्ञानिक अधिकारी 14 06 04 03 00 01

कैसे होगा चयन?

पीसीबी भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिनके कुल अंक 470 निर्धारित किए गए हैं। पहले चरण में 400 अंकों की कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ (CBT) परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में 70 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों में प्राप्त कुल संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक इंजीनियर पदों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करना अनिवार्य होगा और यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) रहेगा। 

अनारक्षित (UR) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूर्ण छूट प्रदान की गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed