सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NIC Scientist B Recruitment 2026: Apply for 243 Posts, Selection Based on GATE Score, Check Details

NIC Recruitment 2026: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में साइंटिस्ट-बी के 243 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

NIC Scientist B Recruitment 2026: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर की ओर से साइंटिस्ट-बी के 243 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन 24 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। चयन GATE स्कोर के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत आकर्षक सैलरी और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
 

NIC Scientist B Recruitment 2026: Apply for 243 Posts, Selection Based on GATE Score, Check Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

NIC Scientist B Recruitment 2026: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने साइंटिस्ट-बी (Scientist-B) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 243 पद भरे जाएंगे। यह अवसर उन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए खास है, जो देश के ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहते हैं।

Trending Videos


साल 1976 में स्थापित एनआईसी, केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर डिजिटल सेवाओं और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में अहम भूमिका निभाता रहा है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा, जिससे यह प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और प्रतिस्पर्धी बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

आधिकारिक नोटिफिकेशन (Advt No: NIC/SCB/2026/1) के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सीमित समय के लिए खुली रहेगी।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 27 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 24 अप्रैल 2026
  • पात्रता की कट-ऑफ तारीख: 31 मार्च 2026


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की तारीखें बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

पदों का विवरण और सैलरी

एनआईसी ने तीन प्रमुख तकनीकी क्षेत्रों में पदों का विभाजन किया है:

 
  • कंप्यूटर साइंस एवं आईटी: 168 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन: 25 पद
  • डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: 50 पद


साइंटिस्ट-बी का पद ग्रुप-ए गजटेड कैटेगरी में आता है। इसमें 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-10 (₹56,100 से ₹1,77,500) का वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या अस्थायी है और जरूरत के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है।

योग्यता और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के पास GATE 2024, 2025 या 2026 में से किसी एक वर्ष का वैध स्कोर होना जरूरी है। मान्य GATE पेपर इस प्रकार हैं:

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (EC)
  • डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA)


उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह GATE स्कोर के आधार पर की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू/इंटरैक्शन के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed