सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: Apply for 2285 Posts from May 29, Check Eligibility and Details

UPSSSC Lower PCS 2026: यूपी में लोअर पीसीएस के 2285 पदों पर होगी भर्ती, PET पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने लोअर पीसीएस भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। कुल 2285 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन 29 मई से 18 जून 2026 तक होंगे। केवल PET-2025 पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।
 

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: Apply for 2285 Posts from May 29, Check Eligibility and Details
UPSSSC Lower PCS 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC Lower PCS 2026 Notification: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Trending Videos


आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवार आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन 25 जून 2026 तक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भर्ती केवल उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) पास की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन पीईटी-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2026
परीक्षा का नाम सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026
कुल पद 2285
आवेदन शुरू 29 मई 2026
अंतिम तिथि 18 जून 2026
संशोधन की अंतिम तिथि 25 जून 2026
आवेदन शुल्क ₹25 (सभी श्रेणियों के लिए)
पात्रता PET-2025 उत्तीर्ण

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी और मंडी पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं।

पदों का वितरण विभिन्न श्रेणियों के अनुसार किया गया है, जिसमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं।

 
क्र.सं. पदनाम अनारक्षित (UR) अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) EWS कुल पद
1 सहायक कोषागार लेखाकार 278 75 17 124 54 548
2 लेखा परीक्षक 170 87 09 112 41 419
3 अमीन / नीलामकर्ता 149 65 01 76 32 323
4 अधिशासी अधिकारी 109 36 04 66 23 238
5 लिपिक सह टंकक / रोकड़िया सह लिपिक / लेखा लिपिक 101 48 06 52 22 229
6 सहायक चकबंदी अधिकारी / सहायक आयतीकरण अधिकारी 78 30 04 40 16 168
7 सहायक प्रबन्धक (गैर तकनीकी) 54 29 03 35 13 134
8 सहायक प्रबन्धक (गैर तकनीकी) – विशेष चयन 01 02 03
9 केन्द्र प्रभारी 37 20 01 25 09 92
10 जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी 35 18 01 23 08 85
11 मण्डी पर्यवेक्षक श्रेणी-2 19 12 01 10 04 46
कुल 1030 421 49 563 222 2285

 

महत्वपूर्ण निर्देश और चयन प्रक्रिया

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि PET-2025 में शामिल उम्मीदवारों में से ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को PET में बहुत कम या शून्य अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया जाएगा।

साथ ही, कुछ मामलों में जहां उम्मीदवारों के परिणाम जांच के अधीन हैं, उन्हें फिलहाल प्रोविजनल आधार पर आवेदन की अनुमति दी गई है। हालांकि, अंतिम चयन आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा।

आवेदन से जुड़े जरूरी निर्देश

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उन्हें UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

  • लॉगिन PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से करना होगा
  • आवेदन शुल्क ₹25 रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा
  • फोटो और हस्ताक्षर PET-2025 के अनुसार ही अपलोड होंगे, इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी


इसके अलावा, EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 18 जून 2026 तक मानी जाएगी, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित होगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • इच्छित पद का चयन करें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, जोकि 25 रुपये है।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed