सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: Apply for 1000 Posts Check Eligibility and Selection Process

Punjab and Sind Bank LBO: पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक अधिकारी के 1000 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक ने एलबीओ के 1000 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 31 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक होंगे। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और लैंग्वेज टेस्ट के जरिए किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 

Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: Apply for 1000 Posts Check Eligibility and Selection Process
Punjab and Sindh Bank Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos


यह भर्ती जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के अंतर्गत की जा रही है और चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और लोकल लैंग्वेज टेस्ट शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी

विवरण जानकारी
संगठन पंजाब एंड सिंध बैंक
पद का नाम लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
कुल पद 1000
आवेदन शुरू 31 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
आयु सीमा 20 से 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation)
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू, लैंग्वेज टेस्ट
वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920 + 3 इंक्रीमेंट
प्रोबेशन पीरियड 6 महीने

Punjab and Sind Bank LBO Vacancy: राज्यवार वैकेंसी

राज्य भाषा कुल पद
उत्तर प्रदेश हिंदी 200
गुजरात गुजराती 125
पंजाब पंजाबी 100
छत्तीसगढ़ हिंदी 80
ओडिशा ओड़िया 80
तमिलनाडु तमिल 65
कर्नाटक कन्नड़ 60
मध्य प्रदेश हिंदी 60
महाराष्ट्र मराठी 60
असम असमिया/बोडो/गारो 50
तेलंगाना तेलुगु 30
पश्चिम बंगाल बंगाली 30
हिमाचल प्रदेश हिंदी 20
अरुणाचल प्रदेश अंग्रेजी 15
झारखंड हिंदी 10
केरल मलयालम 10
नागालैंड अंग्रेजी 5

Punjab and Sind Bank LBO Eligibility: योग्यता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य
  • कार्य अनुभव: किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या RRB में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने का अनुभव
  • लोकल भाषा ज्ञान: जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस राज्य की भाषा का ज्ञान (पढ़ना, लिखना और समझना) जरूरी है
  • आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

  • पंजाब एंड सिंध बैंक के मौजूदा कर्मचारी
  • OBC क्रीमी लेयर के उम्मीदवार
  • जिनके पास वैध प्रमाणपत्र नहीं है
  • ऐसे पूर्व सैनिक जिन्होंने पहले ही सरकारी नौकरी का लाभ ले लिया है

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा-

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LPT)


आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
  • Apply Online पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed