सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SEBI Young Professional Program 2026: Apply Online for 91 Posts, Rs 70,000 Stipend, Check Eligibility Details

SEBI Young Professional 2026: सेबी में 91 यंग प्रोफेशनल्स की सीधी भर्ती; हर महीने मिलेंगे 70,000 रुपये

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

SEBI Young Professional Vacancy 2026: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया, यानी सेबी ने लॉ, सिक्योरिटी मार्केटिंग, रीसर्च, आईटी और राजभाषा डोमेन में यंग प्रोफेशल पद पर भर्ती निकाली है। कुल 91 अभ्यर्थियों की नियुक्ति होनी है। सैलरी 70,000 रुपये प्रतिमाह होगी।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...
 

SEBI Young Professional Program 2026: Apply Online for 91 Posts, Rs 70,000 Stipend, Check Eligibility Details
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

SEBI Young Professional Program 2026: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम (YPP) 2026 के तहत 91 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद लॉ, सिक्योरिटी मार्केटिंग, रीसर्च, आईटी और राजभाषा डोमेन में भरे जाने हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Trending Videos


आवेदन फॉर्म विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिनों तक उपलब्ध रहेगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
 

सेबी यंग प्रोफेशनल को कितनी सैलरी देता है?

चयनित यंग प्रोफेशनल्स को हर महीने 70,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसमें सभी भत्ते शामिल होंगे। आयकर और अन्य लागू टैक्स स्रोत पर ही काटे जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआती अवधि एक वर्ष की होगी, जिसे प्रदर्शन और संगठन की जरूरत के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग सेबी के मुंबई स्थित हेड ऑफिस में की जाएगी। मुंबई से बाहर के उम्मीदवारों को उपलब्धता के आधार पर साझा आवास की सुविधा भी मिल सकती है।


यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो में कई पदों पर भर्ती; 2.80 लाख तक सैलरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल वैकेंसी और डोमेन डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 यंग प्रोफेशनल पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस के लिए 40 पद, लॉ के लिए 13 पद, रिसर्च के लिए 4 पद, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 29 पद और राजभाषा के लिए 5 पद शामिल हैं।

 
डोमेन / पद का नाम पदों की संख्या
यंग प्रोफेशनल (Securities Market Operations) 40
यंग प्रोफेशनल (Law) 13
यंग प्रोफेशनल (Research) 4
यंग प्रोफेशनल (Information Technology) 29
यंग प्रोफेशनल (Rajbasha) 5
कुल पद 91


बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक में फार्मासिस्ट की भर्ती, डीफार्मा वाले कर सकते हैं आवेदन
 

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों को अलग-अलग डोमेन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। जैसे:-

  • सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस के लिए फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या सीए/सीएस/सीएमए/सीएफए जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है।
  • लॉ डोमेन के लिए एलएलबी डिग्री और संबंधित अनुभव अनिवार्य है। 
  • रिसर्च पदों के लिए इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, फाइनेंस या संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए। 
  • आईटी डोमेन के लिए बीई/बीटेक, एमसीए या कंप्यूटर साइंस से जुड़ी डिग्री मांगी गई है।
  • राजभाषा पदों के लिए हिंदी या ट्रांसलेशन में मास्टर्स डिग्री आवश्यक है।


सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए, हालांकि कुछ मामलों में पीएचडी धारकों को अनुभव में छूट दी जा सकती है।
 

30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए आयु

आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए और उनकी अधिकतम आयु विज्ञापन की तारीख तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: एनटीपीसी में इंजीनियर्स के लिए सीधी भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी
 

SEBI Young Professionals Selection Process: सेलेक्शन प्रोसेस

चयन तीन चरणों में किया जाएगा। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की स्क्रीनिंग होगी, जिसमें शैक्षणिक प्रदर्शन, संस्थान की रैंकिंग, अनुभव, स्टेटमेंट ऑफ पर्पस और प्रोफाइल जैसे पहलुओं को देखा जाएगा। 
  • इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का वर्चुअल मोड में प्रिलिमिनरी इंटरव्यू लिया जाएगा। 
  • अंतिम चरण में फाइनल वर्चुअल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

 

श्रेणी विवरण
भर्ती का नाम सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम (YPP) 2026
कुल पद 91
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की स्थिति विज्ञापन जारी होने के बाद 21 दिन तक आवेदन
आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष
योग्यता डोमेन के अनुसार PG, LLB, BE/BTech, MCA, हिंदी आदि संबंधित डिग्री
अनुभव अधिकतर पदों के लिए कम से कम 1 वर्ष (कुछ मामलों में छूट)
चयन प्रक्रिया आवेदन स्क्रीनिंग + प्रिलिमिनरी इंटरव्यू + फाइनल इंटरव्यू
स्टाइपेंड 70,000 प्रति माह (ऑल इन्क्लूसिव)
पोस्टिंग लोकेशन सेबी हेड ऑफिस, मुंबई
कार्यक्रम की अवधि 1 वर्ष (अधिकतम 3 वर्ष तक बढ़ सकती है)
छुट्टी साल में 18 दिन
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ यहां क्लिक कर देखें...


यह भी पढ़ें: हरियाणा में भरे जा रहे 4,227 सरकारी नौकरियों के फॉर्म, 23 फरवरी तक करें आवेदन
 

 

क्या करेंगे यंग प्रोफेशनल्स?

कार्यक्रम के दौरान यंग प्रोफेशनल्स को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें बोर्ड के ऑफिस टाइमिंग के अनुसार काम करना होगा और जरूरत पड़ने पर वीकेंड या अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। साल में 18 दिन की छुट्टी मिलेगी और अतिरिक्त छुट्टी लेने पर स्टाइपेंड में कटौती हो सकती है। कार्यक्रम पूरा करने पर सफल उम्मीदवारों को सेबी की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CS या IT में इंजीनियरिंग की डिग्री है...? साइबर सिक्योरिटी यंग प्रोफेशनल बन 50,000 सैलरी पाने का मौका
 

आवेदन शुल्क और जरूरी निर्देश

नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क से संबंधित किसी शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं, किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी अंतिम मानी जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरण सावधानी से भरें।

कैसे करें आवेदन?

  • इच्छुक उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
  • यहां Career सेक्शन में उपलब्ध यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरें और आवेदन पूरा करें।
  • अब सावधानीपूर्वक भरा हुआ आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद सिस्टम द्वारा जनरेट किया गया एप्लिकेशन नंबर और फॉर्म की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

सेबी के बारे में

सेबी भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त वैधानिक संस्था है, जिसका मुख्य कार्य निवेशकों के हितों की रक्षा करना और सिक्योरिटीज मार्केट को विकसित व नियंत्रित करना है। यह कार्यक्रम विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए सीखने और काम करने का अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed