सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPPRPB UP Police Computer Operator Grade A 2023 FInal Result out at uppbpb.gov.in; 930 candidates selected

UP Police Result: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 930 अभ्यर्थी चयनित; देखें पीडीएफ

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Police Computer Operator Result: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए 2023 भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 930 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभ्यर्थी नीचे परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित कर दी गई है।
 

UPPRPB UP Police Computer Operator Grade A 2023 FInal Result out at uppbpb.gov.in; 930 candidates selected
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UP Police Computer Operator Grade A 2023 Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती-2023 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन चरणों में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। या नीचे उपलब्ध परिणाम पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Trending Videos


 

यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन?

अंतिम परिणाम में कुल 930 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी के 381, ईडब्ल्यूएस के 91, ओबीसी के 249, एससी के 193 और एसटी श्रेणी के 16 अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें...

 
श्रेणी पदों की संख्या चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
अनारक्षित 381 381
ईडब्ल्यूएस 91 91
ओबीसी 249 249
एससी 193 193
एसटी 16 16


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस एसआई-एएसआई 2023 भर्ती का टाइपिंग टेस्ट 21 और 22 फरवरी को, भरे जाएंगे 921 पद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police Computer Operator Cutoff: कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की श्रेणीवार कटऑफ क्या है?

अनारक्षिक श्रेणी की कटऑफ सबसे अधिक 139.62 रही। इसके बाद दूसरे नंबर पर ओबीसी की कटऑफ 132.07 रही। तीसरे नंबर ईडब्ल्यूएस की कटऑफ रही। एसटी श्रेणी में लंबवत आरक्षण कटऑफ से अधिक महिला श्रेणी की कटऑफ रही। 

यह भी पढ़ें: 8 जनवरी को 3000+ सरकारी नौकरियों के फॉर्म भरने का आखिरी मौका, एयरफोर्स, एनआईटी और मंत्रालय में भर्ती

श्रेणीवार कटऑफ इस प्रकार है:

श्रेणी लंबवत आरक्षण कटऑफ महिला श्रेणी की कटऑफ
अनारक्षित 139.6226376 127.0440216
ईडब्ल्यूएस 123.2704368 127.0440216
ओबीसी 132.0754680 101.8867896
एससी 108.1760976 81.7610040
एसटी 81.7610040 119.4968520

कटऑफ पीडीएफ देखें...

नवंबर 2025 में हुई थी लिखित परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों को भरने के लिए इस भर्ती का विज्ञापन 29 दिसंबर, 2023 को प्रकाशित किया गया था। ऑफलाइन लिखित परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को प्रदेशभर के 10 जनपदों में आयोजित की गई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टंकण परीक्षण के लिए बुलाया गया। टंकण परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद आज अंतिम परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed