सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CTET 2026 Paper-2 Exam Postponed at Two Centers, New Dates to Be Announced Soon

CTET Exam 2026: सीटेट पेपर-2 की परीक्षा दो सेंटर्स पर स्थगित, 15 दिनों के भीतर होगा री-एग्जाम; नई तारीख जल्द

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 07 Feb 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

CTET Exam 2026 Postponed: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीटेट पेपर-2 की परीक्षा दो सेंटर्स पर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। बोर्ड जल्द ही प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई तारीख  पर जारी करेगा।

CTET 2026 Paper-2 Exam Postponed at Two Centers, New Dates to Be Announced Soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

CTET Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 7 फरवरी को होने वाली सीटेट फरवरी 2026 पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए) परीक्षा को दो सेंटर्स पर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर की जाएगी। बोर्ड ने यह जानकारी अपने एक्स (पहले द्विटर) हैंडल के माध्यम से दी है।

Trending Videos


देशभर में सीटेट 2026 के 1803 परीक्षा केंद्रों में से, पेपर-2 का आयोजन 1801 केंद्रों पर सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। विद्यार्थियों ने अपने निर्धारित समय पर परीक्षा दी और अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा शांति और सुचारू रूप से संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों के भीतर होगी परीक्षा

वैशाली (हाजीपुर) जिले के दो केंद्रों - 125016 (सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर) और 125014 (लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी) - पर अपरिहार्य कारणों से पेपर-2 आयोजित नहीं हो सका। इन केंद्रों पर मौजूद उम्मीदवारों की परीक्षा अगले 15 दिनों के भीतर पुनः आयोजित की जाएगी। 


परीक्षा का नया समय और कार्यक्रम सीधे इन उम्मीदवारों को CBSE द्वारा सूचित किया जाएगा। बोर्ड ने इन उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और आश्वासन दिया है कि परीक्षा सुरक्षित और समय पर सम्पन्न कराई जाएगी।
 

5 फरवरी को जारी हुआ एडमिट कार्ड

सीटेट 2026 के एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी किए गए थे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि परीक्षा केंद्र पर केवल योग्य और पंजीकृत उम्मीदवार ही प्रवेश पा सकें।

यह परीक्षा देश की 20 भाषाओं में आयोजित की जाती है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, असमिया आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed