सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2026 Confusion: Students Raise Objections on 17 Questions Amid Shift-Wise Answer Differences

JEE Main: विभिन्न शिफ्टों के प्रश्नपत्र में अलग अलग उत्तर से उलझन, छात्रों ने 17 सवालों पर दर्ज कराई आपत्ति

अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 08 Feb 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

JEE Main 2026 Exam: जेईई मेन 2026 में छात्रों को परीक्षा के दौरान भ्रम का सामना करना पड़ा, क्योंकि विभिन्न शिफ्टों के प्रश्नपत्रों में उत्तर अलग-अलग थे। इस वजह से छात्रों ने परीक्षा में पूछे गए 17 सवालों पर आपत्ति दर्ज कराई।

JEE Main 2026 Confusion: Students Raise Objections on 17 Questions Amid Shift-Wise Answer Differences
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

JEE Main Exam: स्नातक इंजीनियरिंग दाखिले की जेईई मेन 2026 के जनवरी सत्र की परीक्षा फिर सवालों के घेरे में है। छात्रों ने जेईई मेन की अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित परीक्षा के एक ही प्रश्न के कई सही उत्तर विकल्प में डाले गए हैं। वहीं कुछ प्रश्न ही गलत हैं।

Trending Videos


उम्मीदवारों का कहना है कि ऐसे प्रश्नों के कारण वे उलझन में पड़ गए और समय भी खराब हुआ। छात्रों ने 17 सवालों के जवाबों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें चुनौती दी है। इस परीक्षा की मेरिट 12 फरवरी को जारी होनी है। छात्रों ने उससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से इस विषय पर अधिकारिक जानकारी साझा करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने सिफारिश की है कि इसे बोनस प्रश्न माना जाए, क्योंकि प्रश्न की संरचना स्पष्ट नहीं है। इसी प्रकार 22 जनवरी को भौतिकी के शिफ्ट एक व दो के तीन प्रश्नों पर आपत्ति जताई गई है। छात्रों ने संभावित गलत उत्तर कुंजी और अस्पष्टता की शिकायत की है। एक प्रश्न के लिए बोनस अंक तो दूसरे प्रश्न में दो नजदीकी उत्तरों को लेकर मतभेद है, जिससे कुंजी में लिपिकीय त्रुटि की आशंका जताई जा रही है। कई अन्य प्रश्नों पर भी आपत्ति है।

हर प्रश्न को चुनौती देने के लिए 200 रुपये का शुल्क दिक्कत

उधर, कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष केशव अग्रवाल का कहना है कि जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षा में एक अंक का अंतर भी छात्रों की रैंकिंग को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। गलत प्रश्न या उत्तर के कारण समय के नुकसान को कभी ध्यान में नहीं रखा जाता और सामान्यीकरण भी ऐसे मुद्दों की भरपाई नहीं कर सकता। सबसे बड़ी दिक्कत है कि छात्रों को हर प्रश्न को चुनौती देने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed