सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Lucknow univ's 'Jyotish' centre to offer career planning, marriage guidance to people

Lucknow: लखनऊ विवि परिसर में खुलेगा ज्योतिष केंद्र, राजनीतिक करियर पर 15 मिनट के परामर्श की फीस 500 रुपये

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 08 Feb 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Astrology Center: अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ज्योतिष परामर्श केंद्र में जल्द ही आम जनता के लिए कई तरह की ज्योतिषीय सेवाएं शुरू की जाएंगी। यहां लोगों को करियर योजना, स्वास्थ्य, विवाह और वित्त से जुड़े मामलों पर मार्गदर्शन मिलेगा।

Lucknow univ's 'Jyotish' centre to offer career planning, marriage guidance to people
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : https://www.lkouniv.ac.in/
विज्ञापन

विस्तार

Astrology Center: अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ज्योतिष परामर्श केंद्र में जल्द ही आम जनता के लिए कई तरह की ज्योतिषीय सेवाएं शुरू की जाएंगी। यहां लोगों को करियर योजना, स्वास्थ्य, विवाह और वित्त से जुड़े मामलों पर मार्गदर्शन मिलेगा।

Trending Videos


विश्वविद्यालय का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ज्योतिष परामर्श को एक सुनियोजित और भरोसेमंद रूप देना है। इसके तहत परामर्श तय प्रक्रिया के अनुसार होगा, सही रिकॉर्ड रखा जाएगा और हर व्यक्ति को निश्चित समय के लिए सलाह दी जाएगी, ताकि लोगों को व्यवस्थित और पारदर्शी सेवा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट के परामर्श की फीस 500 से 1,500 रुपये

लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, विश्वविद्यालय वर्ष 2001 से ज्योतिष विज्ञान में नियमित पढ़ाई करा रहा है। यहां बीए और एमए स्तर के कोर्स हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं में संचालित किए जाते हैं। ज्योतिष परामर्श केंद्र ने अगस्त में काम शुरू किया था और अभी तक यह सुविधा केवल विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब आम जनता भी यहां अपने सवालों के जवाब ले सकेगी।

  • प्रत्येक ज्योतिष परामर्श सत्र जन्म कुंडली के आधार पर किया जाएगा।
  • एक सत्र की अवधि कम से कम 15 मिनट होगी।
  • सामान्य परामर्श के लिए शुल्क 1,500 रुपये प्रति सत्र से शुरू होगा।
  • विदेश यात्रा की संभावना से जुड़े संक्षिप्त परामर्श उपलब्ध होंगे।
  • सामाजिक स्थिति और प्रतिष्ठा से संबंधित सलाह भी दी जाएगी।
  • राजनीतिक करियर विश्लेषण के लिए अलग से परामर्श की सुविधा होगी।
  • इन संक्षिप्त परामर्श सत्रों की अवधि 15 मिनट होगी।
  • ऐसे विशेष परामर्श का शुल्क 500 रुपये तय किया गया है।

परामर्श सेवाओं को विश्वविद्यालय की मंजूरी

ज्योतिष विज्ञान विभाग के संयोजक श्यामलेश कुमार तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ज्योतिष परामर्श केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं की रूपरेखा और शुल्क को विश्वविद्यालय प्रशासन से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि औपचारिक रूप से परामर्श शुरू करने से पहले केंद्र को जरूरत के अनुसार और बेहतर बनाया जाएगा। 

विश्वविद्यालय से मिली अनुमति के अनुसार यह केंद्र करियर और आय की संभावनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, विवाह, संतान, आवास, वित्तीय स्थिति, निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों पर लोगों को परामर्श प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed