सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   match at BHU agricultural ground Kurian Warrior captain Chander secured victory on last ball in varanasi

Sports: बीएचयू कृषि मैदान पर रोमांचक मुकाबला, कुरियन वॉरियर के कप्तान चंदर ने आखिरी गेंद पर दिलाई जीत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 08 Feb 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें अल्फाजोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फाज़ोन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 66 रन बनाए।

match at BHU agricultural ground Kurian Warrior captain Chander secured victory on last ball in varanasi
क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू के एग्रीकल्चर ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मुकाबले में अल्फाजोन और कुरियन वॉरियर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मैच के आखिरी गेंद पर कुरियन वॉरियर टीम के कप्तान चंदर राठौर ने दौड़कर एक रन लिया और टीम को जीत दिला दी।

Trending Videos


मैच की शुरुआत टॉस से हुई, जिसमें अल्फाजोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फाजोन की टीम ने निर्धारित ओवरों में 66 रन बनाए। टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और कुरियन वॉरियर को 67 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरियन वॉरियर की टीम की शुरुआत भी संघर्षपूर्ण रही। शुरुआती विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। आखिरी दो गेंदों पर कुरियन वॉरियर को जीत के लिए 1 रन चाहिए था। लेकिन दूसरी आखिरी गेंद पर टीम ने एक महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिया। 

इसे भी पढ़ें; Electric Bus Service: गोरखपुर, बलिया सहित चार जिलों के लिए शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, आसान होगा सफर

दबाव भरे माहौल में टीम के कप्तान चंदर राठौर ने शानदार संयम दिखाते हुए आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी। कुरियन वॉरियर की यह जीत शानदार टीम वर्क और कप्तान की सूझबूझ का बेहतरीन उदाहरण रही। यह मैच दर्शकों के लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाला साबित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed