कर्नाटक: खुले मैदान में गिरा ट्रेनिंग विमान; क्रैश से पहले बाहर कूदे पायलट और यात्री, सभी सुरक्षित
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक निजी मिनी ट्रेनिंग विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। विमान में सवार पायलट समेत दोनों यात्री समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। हालांकि दुर्घटना में दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विस्तार
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में रविवार दोपहर एक प्राइवेट मिनी विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत दोनों यात्री बाल-बाल बच गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेड बर्ड कंपनी का यह दो-सीटर ट्रेनिंग विमान था। क्रैश से ठीक पहले दोनों यात्री विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। टक्कर के बाद विमान तीन हिस्सों में टूट गया। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
VIDEO | A private jet crashes in Karnataka’s Vijayapura. Further details awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/XkN0FoV152
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेनिंग विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। हालांकि, दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड का सेसना 172 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-EUC, MSN-17265717) ने बेलगावी हवाई अड्डे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व, बागलकोट के पास एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग की।