सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress mp gaurav gogoi attacks assam cm himanta biswa on Pakistan linked row

असम चुनाव से पहले पाकिस्तान पर घमासान: सीएम ने गौरव गोगोई पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस MP ने किया तीखा पलटवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sun, 08 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच पाकिस्तान से जुड़े संबंधों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। मुख्यमंत्री ने गोगोई के पाकिस्तान दौरे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी इन आरोपों पर पलटवार किया है।

congress mp gaurav gogoi attacks assam cm himanta biswa on Pakistan linked row
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच तकरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी टकराव शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच पाकिस्तान से जुड़े कथित संबंधों को लेकर नई जंग छिड़ गई है। मुख्यमंत्री ने गोगोई के पाकिस्तान दौरे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, जिस पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ओर से भी तीखा पलटवार सामने आया है। गोगोई ने इसे सदी की सबसे खराब और फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस करार दिया। दरंग में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में जो भी बातें कहीं, वे पूरी तरह बेअसर रहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह पूरा कार्यक्रम एक सुपर फ्लाप' शो साबित हुआ।
Trending Videos


6 महीने तक चुप क्यों रहे? गौरव गोगोई ने किया पलटवार
गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने ढाई घंटे की प्रेस कांफ्रेंस में अपनी एक फ्लाप फिल्म दिखाने की कोशिश की। सीएम अपनी बात कमरे में बैठे पत्रकारों को भी नहीं समझा पाए। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही कहा था कि यह फ्लाप होगा, लेकिन यह सिर्फ फ्लाप नहीं, बल्कि सुपर फ्लाप शो साबित हुआ'। गोगोई ने आगे कहा कि दिल्ली से आए पत्रकार भी सीएम की बातों से संतुष्ट नहीं दिखे। गौरव गोगोई ने प्रेस कांफ्रेंस के समय को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो बातें सीएम आज कह रहे हैं, वो 10 सितंबर को भी कह सकते थे, लेकिन वे 6 महीने तक चुप क्यों रहे? अगर यह मामला इतना ही जरूरी था तो सरकार पिछले 6 महीने क्या कर रही थी? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर सीएम जागे हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के घोटालों और 12,000 बीघा जमीन के विवाद से जनता का ध्यान भटकाने के लिए पुरानी कहानियों को नया रंग दे रहे हैं। इस मुद्दे को समय परिवर्तन यात्रा में उठाया जा रहा है। गौरव ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ऐसे आरोप लगाकर ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमंता बिस्वा सरमा ने लगाए गंभीर आरोप
गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई दिसंबर 2013 में शादी से पहले गोपनीय तरीके से पाकिस्तान गए थे। उस वक्त वे असम के मुख्यमंत्री के आवास पर ठहरे हुए थे। सरमा ने बताया कि गौरव को सिर्फ लाहौर का वीजा मिला था, लेकिन पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने हस्तक्षेप कर उन्हें इस्लामाबाद और कराची जाने की इजाजत दी। वे वहां 10 दिन रहे। इस दौरान गौरव सोशल मीडिया पर पूरी तरह साइलेंट रहे, कोई पोस्ट नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए आरोप लगाया कि एसआईटी की जांच में गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई के पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से गहरे संबंध सामने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि एलिजाबेथ पाकिस्तान में लीड पाकिस्तान के लिए काम करती थीं और बाद में भारत ट्रांसफर होने पर भी सैलरी पाकिस्तान से आती रही। सरमा ने कहा कि ये सब एफसीआरए उल्लंघन और संवेदनशील जानकारी लीक करने जैसी गंभीर बातें हैं। असम कैबिनेट ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है और सिफारिश की है कि आगे की जांच केंद्रीय एजेंसियां करें।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से सीधे संबंधों के मिले सबूत': गोगोई मामले में SIT रिपोर्ट पर CM सरमा का दावा, अब MHA करेगा जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed