सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Private mini aircraft crashes, both occupants eject out

कर्नाटक: खुले मैदान में गिरा ट्रेनिंग विमान; क्रैश से पहले बाहर कूदे पायलट और यात्री, सभी सुरक्षित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक निजी मिनी ट्रेनिंग विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। विमान में सवार पायलट समेत दोनों यात्री समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। हालांकि दुर्घटना में दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Karnataka Private mini aircraft crashes, both occupants eject out
प्राइवेट मिनी विमान क्रैश। - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में रविवार दोपहर एक प्राइवेट मिनी विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत दोनों यात्री बाल-बाल बच गए।

Trending Videos


पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेड बर्ड कंपनी का यह दो-सीटर ट्रेनिंग विमान था। क्रैश से ठीक पहले दोनों यात्री विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। टक्कर के बाद विमान तीन हिस्सों में टूट गया। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेनिंग विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। हालांकि, दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी लिमिटेड का सेसना 172 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-EUC, MSN-17265717) ने बेलगावी हवाई अड्डे से करीब 100 किलोमीटर पूर्व, बागलकोट के पास एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग की।

खबर अपडेट की जा रही है..............

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed