सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough syrup case Shubham Jaiswal associate Amit with Dinesh Jaiswal and three others arrested in varanasi

कफ सिरप कांड: शुभम जायसवाल का सहयोगी अमित जायसवाल, दिवेश जायसवाल समेत पांच गिरफ्तार, तीन पर 25-25 हजार का इनाम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 08 Feb 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कोडीन कफ सिरप मामले में सरगना शुभम जायसवाल का मुख्य सहयोगी अमित जायसवाल, दिवेश जायसवाल समेत पांच अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर लिंक रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों मुख्य आरोपी 25-25 हजार के इनामी हैं।

Cough syrup case Shubham Jaiswal associate Amit with Dinesh Jaiswal and three others arrested in varanasi
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोडीन युक्त न्यू फैंसाडिल कफ सिरप की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी पर दर्ज मुकदमा संख्या 235/2025 से संबंधित वांछित पांच अभियुक्तों को एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। इनमें तीन अभियुक्त 25-25 हजार रुपये के इनामी और वारंटी हैं।

Trending Videos


फर्जी बिलों से चलता था तस्करी का खेल
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे फर्जी व कूटरचित जीएसटी इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए रांची (झारखंड) स्थित शैली ट्रेडर्स के माध्यम से कोडीन युक्त न्यू फैंसाडिल कफ सिरप की भारी खेप मंगवाते थे। इस सिरप को औषधीय उपयोग के बजाय नशे के लिए देश के विभिन्न राज्यों में मेडिकल फर्मों के जरिए खपाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य शुभम जायसवाल के केबीएन प्लाजा स्थित कार्यालय में बैठक कर पूरी साजिश रचते थे। यहीं तय होता था कि पैसा कैसे बैंकों में जमा कराना है और फर्मों को नकद भुगतान कैसे करना है।

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

अभियुक्तों ने कबूल किया कि अब तक करीब 25 लाख बोतलों की तस्करी कर हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया गया, जिसमें से करीब आठ करोड़ रुपये का सीधा आर्थिक लाभ उन्हें मिला। पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में भी उनकी खेप पकड़ी गई थी, जिसके बाद ई-वे बिल बनाकर जवाब भेजे गए।

पुलिस ने अभियुक्तों को भोरसर लिंक रोड, मिर्जापुर बाईपास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अमित जायसवाल (25 हजार का इनामी, दिवेश जायसवाल (25 हजार का इनामी) अभिनव कुमार यादव, घनश्याम मौर्य, अंकुश सिंह (25 हजार का इनामी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed