सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   JKSSB Driving Test 2026 to Start from February 9 in Jammu and Kashmir

JKSSB Driving Test 2026: जेकेएसएसबी ड्राइविंग टेस्ट के लिए तारीख घोषित, नौ फरवरी से होगी आयोजित; देखें नोटिस

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 07 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

JKSSB Driving Test Date 2026: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने ड्राइवर, ड्राइवर-II और ड्राइवर ग्रेड-II के पदों के लिए टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है। ड्राइविंग टेस्ट फरवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। 

JKSSB Driving Test 2026 to Start from February 9 in Jammu and Kashmir
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

JKSSB Driving Test 2026: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने ड्राइविंग टेस्ट के लिए नोटिस जारी कर दिया है। ड्राइवर, ड्राइवर-II, ड्राइवर ग्रेड-II और ट्रैक्टर ड्राइवर (विभिन्न विभागों/विज्ञापनों) के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को यह नोटिस jkssb.nic.in से डाउनलोड करना अनिवार्य है।

Trending Videos


फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह से ड्राइविंग टेस्ट/स्किल टेस्ट जम्मू और श्रीनगर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर नोटिस देखें और निर्धारित तारीख और केंद्र के अनुसार परीक्षा में उपस्थित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर में 9 फरवरी से आयोजित

यह टेस्ट विभिन्न अधिसूचनाओं (04/2025, 07/2025, 09/2025) के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए होगा। जम्मू और कश्मीर डिवीजन की परीक्षाएं 9 फरवरी, 2026 से जम्मू और श्रीनगर में एक साथ शुरू होंगी।

जिन उम्मीदवारों ने कई विज्ञापनों के तहत आवेदन किया था और उनके पंजीकरण के समय अलग-अलग दस्तावेजों के कारण उन्हें कई प्रवेश पत्र मिले थे, उनसे अनुरोध किया गया था कि वे 2 से 4 फरवरी, 2026 तक अपने प्रवेश पत्रों को क्लब करने के लिए ऑफिस में आवेदन करें। इस प्रक्रिया के तहत कुल 62 क्लबिंग अनुरोध प्राप्त हुए, जिन्हें जांचने के बाद नोटिस में दिए गए विवरण के अनुसार सही तरीके से क्लब किया गया है।
 

ऐसे डाउनलोड नोटिस 

  • JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर What’s New या Latest Notifications सेक्शन खोलें।
  • ड्राइवर/ड्राइवर-II/ड्राइवर ग्रेड-II पदों के लिए ड्राइविंग टेस्ट नोटिस या संबंधित लिंक खोजें।
  • नोटिस लिंक (दिनांक 06-02-2026) पर क्लिक करें।
  • PDF फाइल अपने आप खुल जाएगी या डाउनलोड हो जाएगी।
  • PDF फाइल को सेव करें और जरूरत पड़ने पर प्रिंटआउट निकाल लें।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed