सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPSC Extends Call Centre Hours for CSE 2026 and IFoS 2026 Aspirants, Support Available Daily Till Late Evening

UPSC: यूपीएससी का बड़ा फैसला! हेल्पलाइन का समय बढ़ाया, क्षमता दोगुनी की; अब वीकेंड पर भी मिल सकेगी मदद

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSC Call Centre: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय विदेश सेवा 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए कॉल सेंटर की सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार सप्ताह के सभी दिनों में सुबह से देर रात तक मदद ले सकेंगे। आयोग ने इंतजार कम करने के लिए सपोर्ट टीम की संख्या भी बढ़ाई है।
 

UPSC Extends Call Centre Hours for CSE 2026 and IFoS 2026 Aspirants, Support Available Daily Till Late Evening
यूपीएससी ने हेल्पलाइन के समय और क्षमता में किया विस्तार - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा (IFoS) 2026 के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने कॉल सेंटर की सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। आयोग का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को बेहतर सहायता और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Trending Videos

सप्ताह के सभी दिन सुविधा उपलब्ध रहेगी

आयोग के अनुसार अब कॉल सेंटर सप्ताह के सभी दिनों में संचालित रहेगा। इसमें शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश भी शामिल हैं। कॉल सेंटर दो शिफ्ट में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक काम करेगा, जिससे अभ्यर्थी सामान्य कार्यालय समय के बाद भी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: कल बंद हो रही 3000+ नौकरियों की आवेदन विंडो; एयरफोर्स, एनआईटी और मंत्रालय में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल सेंटर की क्षमता भी दोगुनी की गई

इसके साथ ही आयोग ने कॉल सेंटर की क्षमता को भी दोगुना कर दिया है। इसका उद्देश्य आवेदन से जुड़े सवालों या परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करने वाले उम्मीदवारों की प्रतीक्षा अवधि को कम करना है। आयोग का मानना है कि इससे अभ्यर्थियों को तेज और प्रभावी सहायता मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 930 अभ्यर्थी चयनित

परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने की दिशा में चल रहा काम: यूपीएससी अध्यक्ष

यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कॉल सेंटर के संचालन समय में विस्तार अभ्यर्थियों की मदद के लिए उठाए गए कई कदमों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि आयोग परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुगम और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी का बड़ा फैसला, बेंचमार्क दिव्यांगता वालों को मिलेगा पसंदीदा एग्जाम सेंटर

आयोग की यह पहल आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों और आयोग के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने, समस्याओं का जल्द समाधान करने और पूरी परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 

यूपीएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए कॉल सेंटर का उपयोग करें और आवेदन समय सीमा से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed