सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in Faridabad Surajkund fair accident case

सूरजकुंड मेला हादसा: डीजीपी के निर्देश पर कार्रवाई तेज, पुलिस ने संचालक कंपनी के दो लोगों को किया गिरफ्तार

एएनआई Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 08 Feb 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सूरजकुंड मेले में झूला हादसे के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी के सख्त कार्रवाई निर्देशों के बाद प्रशासन अलर्ट है।

Two accused arrested in Faridabad Surajkund fair accident case
मोहम्मद शाकिर और नीली जैकेट में दूसरा आरोपी नितेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सूरजकुंड मेला परिसर में 7 फरवरी को हुए झूला हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झूला संचालक कंपनी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हादसे में घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गए थे।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार थाना सूरजकुंड में हिमाचल प्रदेश की हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) व एक अन्य आरोपी नितेश निवासी धर्मपुरी सदर, मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। टीम वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

उधर, शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद पहुंचकर शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान घायलों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। पुलिस विभाग को उन पर गर्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की अनुकंपा नीति के तहत शहीद के परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता दी जाएगी और योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए थे, जिनमें पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पांच घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद और सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed