UP Anganwadi: आंगनवाड़ी में 552 नई वैकेंसी; मैनपुरी और देवरिया जिलों में निकली भर्ती; इस तारीख तक भरें फॉर्म
UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी और देवरिया जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी और देवरिया जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के पदों पर भर्ती निकली है। दोनों जिलों में कुल मिलाकर 552 रिक्तियां हैं। महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। मैनपुरी में आवेदन की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2026 और देवरिया में 31 जुलाई 2026 तय की गई है।
मैनपुरी जिले में कितनी रिक्तियां हैं?
मैनपुरी जिले के 10 बाल विकास परियोजनाओं में भर्ती की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की कुल 74 वैकेंसी
- अनारक्षित: 38
- ओबीसी: 20
- एससी/एसटी: 16
आंगनबाड़ी सहायिका की कुल 70 वैकेंसी
- अनारक्षित: 31
- ओबीसी: 20
- एससी/एसटी: 19
भर्ती बरनाहल, बेवर, जागीर, घिरोर, करहल, किशनी, कुरावली, मैनपुरी शहर, मैनपुरी ग्रामीण और सुल्तानगंज परियोजनाओं में होगी।
देवरिया जिले में कितनी रिक्तियां हैं?
देवरिया जिले की 17 परियोजनाओं में भर्ती की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की कुल 146 वैकेंसी
- अनारक्षित: 91
- ओबीसी: 35
- एससी: 18
- एसटी: 2
आंगनबाड़ी सहायिका की कुल 262 वैकेंसी
- अनारक्षित: 124
- ओबीसी: 68
- एससी: 67
- एसटी: 3
भर्ती बैतालपुर, बनकटा, बरहज, भागलपुर, भलुअनी, भटनी, भाटपार रानी, देवरिया शहर, देसही देवरिया, गौरी बाजार, लार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, रुद्रपुर, देवरिया सदर, सलेमपुर और तरकुलवा परियोजनाओं में होगी।
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
मैनपुरी के लिए
- आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
- आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक है।
देवरिया के लिए
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक है।
कौन आवेदन कर सकता है?
- केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
- अभ्यर्थी उसी ग्राम सभा या शहरी क्षेत्र के उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां वैकेंसी है।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
- आयु का सत्यापन हाईस्कूल प्रमाणपत्र के आधार पर होगा।
किसे मिलेगी प्राथमिकता?
बीपीएल श्रेणी में प्राथमिकता क्रम यह होगा:
- विधवा महिला
- तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला
- अन्य बीपीएल अभ्यर्थी
यदि बीपीएल श्रेणी में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलती हैं, तो यही क्रम एपीएल श्रेणी पर लागू होगा।
- विधवा महिला
- तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला
- अन्य अभ्यर्थी
आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
- तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाणपत्र
- इंटरमीडिएट से स्नातकोत्तर तक की अंकतालिकाएं
- विधवा उम्मीदवारों के लिए पति का मृत्यु प्रमाणपत्र और परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति
- तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं के लिए सक्षम न्यायालय का आदेश
सभी दस्तावेज ऑनलाइन सत्यापित होने योग्य और डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त होने चाहिए।