फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Apply for 16 Posts, Check Eligibility and Selection Process

BPSSC FRO Recruitment 2026: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगा आवेदन

Sat, 11 Jul 2026 03:27 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 03:27 PM IST
सार

BPSSC Forest Range Officer: बीपीएसएससी ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 16 जुलाई से शुरू होंगे। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और 25 किमी वॉक टेस्ट चयन का हिस्सा होंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: Apply for 16 Posts, Check Eligibility and Selection Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 10/2026 के तहत आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 16 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 16 अगस्त 2026

कुल 16 पदों पर भर्ती

भर्ती के तहत कुल 16 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

वर्ग पद
अनारक्षित (UR) 6
अनुसूचित जाति (SC) 3
अनुसूचित जनजाति (ST) 0
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 3
पिछड़ा वर्ग (BC) 2
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 2
कुल 16

 

इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र-पौत्रियों के लिए 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी लागू रहेगा।
 
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में से किसी एक में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है-

  • पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • भूविज्ञान
  • गणित
  • भौतिकी
  • सांख्यिकी
  • प्राणी विज्ञान


इसके अलावा कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु सभी वर्गों के लिए 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। बिहार सरकार के कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट भी मिलेगी।

वर्ग अधिकतम आयु
सामान्य पुरुष 37 वर्ष
सामान्य महिला 40 वर्ष
BC/EBC 40 वर्ष
SC/ST 42 वर्ष
थर्ड जेंडर 40 वर्ष

 

शारीरिक मानक भी जरूरी

इस भर्ती में शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। हालांकि इसके लिए अलग से अंक नहीं दिए जाएंगे।

न्यूनतम लंबाई
सामान्य, बीसी, ईबीसी और एससी पुरुष : 163 सेमी
एसटी पुरुष : 152.5 सेमी
सामान्य, बीसी, ईबीसी और एससी महिला : 150 सेमी
एसटी महिला : 145 सेमी

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना
बिना फुलाए : 79 सेमी
फुलाने के बाद : 84 सेमी
कम से कम 5 सेमी का फैलाव अनिवार्य होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या होगा?

चयन प्रक्रिया में शामिल रहने के लिए उम्मीदवारों को वॉकिंग टेस्ट पास करना होगा।
  • पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा।
  • महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चलना होगा।

 

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

योग्य उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल परीक्षण

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पे-लेवल 6 में होगी। 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके साथ सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।


BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी वर्गों और सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed