फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Construction of embankment stalled due to budget issues.

Rishikesh News: बजट के फेर में अटका पुश्ते का निर्माण

Sat, 11 Jul 2026 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 11 Jul 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Construction of embankment stalled due to budget issues.
दो साल बाद भी नहीं संभले सिलोगी-घटटूगाड मोटर मार्ग के जख्म
विज्ञापन

हादसों को दावत दे रहे टूटे हिस्से, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। लोनिवि लैंसडौन की ओर से टूटे हुए पुश्ते की सुध नहीं ली जा रही है। स्थिति यह है कि जिन स्थानों पर दो साल पहले पुश्ते टूटे थे, वहां पर पुश्ते नहीं लग पाए। पुश्ता न लगने का कारण शासन की ओर से बजट उपलब्ध न कराया जाना बताया जा रहा है।
सिलोगी-घटटूगाड मोटर मार्ग पर नौडखाल बाजार के पास मोड़ पर दो साल पहले (2024 की बरसात में) पुश्ता टूट गया था। जिस स्थान पर पुश्ता टूटा है, वहां से नांद गांव के लिए रोड कटती है।
विज्ञापन

पुश्ता टूटने के बाद लोनिवि लैंसडौन की ओर से उक्त स्थान पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इस मोटर मार्ग पर ऋषिकेश से कोटद्वार, ब्यासघाट, सतपुली, वीरोंखाल, देवप्रयाग की ओर जाने वाले लोग सफर करते हैं। ऋषिकेश से इस मार्ग पर बसों का संचालन भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख मार्ग होने के बावजूद लोनिवि लैंसडौन इस पुश्ते का निर्माण नहीं कर पाया। स्थानीय लोग और इस मार्ग पर संचालित होने वाली टैक्सियों के चालक क्षेत्रीय अपर सहायक अभियंता से पुश्ता निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन पुश्ता नहीं लग पा रहा है।
स्थानीय निवासी केदार सिंह, मातवर नेगी, संदीप राणा ने बताया कि टूटे पुश्ते के ऊपर लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। लोनिवि लैंसडौन संवेदनशील स्थान पर पुश्ते लगाने के बजाय कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी संज्ञान लेना चाहिए।

---
कोट-
नौडखाल बाजार के पास पुश्ते लगाने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन वहां से बजट स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। फिलहाल उक्त स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम करवाए जाएंगे। - विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed