{"_id":"6a5245da97197abe7d0ada60","slug":"an-elephant-roamed-around-in-khadri-all-night-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143650-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: खदरी खड़क माफ में रात भर घूमता रहा एकदंत हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: खदरी खड़क माफ में रात भर घूमता रहा एकदंत हाथी
Sat, 11 Jul 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 11 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के बगीचों का पुराना मेहमान है हाथी, वन विभाग अलर्ट
शनिवार सुबह हाथी सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट गया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र के खदरी खड़क माफ में शुक्रवार रात एक एकदंत हाथी के आने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। आम का शौकीन यह हाथी पूरी रात बस्ती के आसपास के आम के बगीचों में घूमता रहा। शनिवार तड़के तक वह आबादी के बीच आराम से टहलता दिखाई दिया।
शनिवार सुबह हाथी के आबादी क्षेत्र में होने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। वन विभाग के अनुसार, करीब सुबह पांच बजे हाथी सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह एक दांत वाला हाथी पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में आता रहा है। आम के मौसम में वह अक्सर खदरी खड़क माफ के बगीचों का रुख करता है। वन विभाग हाथी के इस व्यवहार से परिचित है। इसलिए उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाती है।
विज्ञापन
इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आबादी के बीच हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने लोगों को हाथी के पास जाने या उसे उकसाने से बचने की सलाह दी है। वन क्षेत्राधिकारी गंभीर सिंह धमांदा ने पुष्टि की कि हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया है।